चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरी का मोबाइल फोन बरामद.
BOL PANIPAT : 20 मई 2024, सीआईए थ्री पुलिस की टीम ने पुराना बस स्टेंड के पास से युवक का बैग चोरी करने वाले आरोपी को यूपी के नोएडा के गांव छिजारसी से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान शिवम निवासी सराय चौहान भीखापुर जौनपुर हाल छीजारसी नोएडा गाजियाबाद यूपी के रूप में हुई।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि थाना शहर में एल्डिको सेक्टर 5 निवासी चैतन्य आनंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह रिफाइनरी में नौकरी करता है। 26 अप्रैल को वह पुराना बस स्टेंड के पास किसी के इंतजार में खड़ा था। इसी दौरान अज्ञात चोर उसका बैग चोरी कर ले गया। बैग में जरूरी दस्तावेज, एक मोबाइल फोन व 15 हजार रूपये कैश था। थाना शहर में चैतन्य आनंद की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि सीआईए थ्री पुलिस टीम ने शनिवार को देर शाम यूपी के नोएडा के छिजारसी गांव से आरोपी शिमव पुत्र सुरेश निवासी सराय चौहान भीखापुर जौनपुर हाल नोएडा गाजियाबाद यूपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी ने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने चोरीशुदा बैग में मिले कागजात फैक दिए और पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद कर पूछताछ के बाद ने रविवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments