Tuesday, July 21, 2026
Newspaper and Magzine


स्लम एरिया के बच्चों को नई दिशा देगा कैंप-रितु राठी.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 15, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 15 जून – पानीपत बाल भवन में चल रहे ग्रीष्मकालीन शिविर के तीसरे दिन प्रतिभागी बच्चों की संख्या में इजाफा देखने को मिला। तीसरे दिन समर कैंप में ढाई सौ की संख्या में बच्चे पहुंचे। जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने बताया कि इस मुहिम का मकसद ही गरीब असहाय सलम एरिया के बच्चों को मुख्य धारा के साथ जोड़ना है। जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने बताया कि स्लम एरिया के ज्यादातर बच्चे कूड़ा बिनते थे लेकिन अब वही बच्चे समर कैंप में आकर समाज की मुख्य धारा से जुड़ चुके हैं। आगे भी पानीपत बल भवन का प्रयास रहेगा इन बच्चों को परमानेंट कूड़ा बीनने जैसे कामों से हटाकर उनकी पढ़ाई लिखाई के उनके परिवार से मिल स्कुलो में दाखिले करवाये जाएंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष सिलाई कढ़ाई ब्यूटी पार्लर जैसे क्लास में पहले से ज्यादा संख्या में लड़कियां हिस्सा ले रही है। भविष्य में इसके सार्थक परिणाम मिलेंगे। जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने बताया कि पहली बार शिवनगर स्थित बाल श्रमिक पुनर्वास केंद्र में भी कैंप चल रहा है और उसे कैंप के बच्चों में जबरदस्त उत्साह है और यही प्रयोग सफल रहा तो आने वाले समय में शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इसी प्रकार के गरीब और असहाय बच्चों के लिए समर कैंप लगाया जाया करेंगे।

Comments