चोरी की स्कूटी सहित आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 20 जून 2024, थाना शहर पुलिस ने जीटी रोड पर संजय चौक के नजदीक एक युवक को चोरी की स्कूटी सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अंकित निवासी सुलतानपुर यूपी हाल महाबीर कॉलोनी के रूप में हुई।
थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम बुधवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान संजय चौक के नजदीक संदिग्धों पर नजर रखे हुए थी। तभी संदिग्ध किस्म का एक युवक संजय चौकी की और से काले रंग की स्कूटी पर सवार होकर आया। पुलिस टीम ने शक के आधार पर युवक को रोक कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अंकित पुत्र जय प्रकाश निवासी सुलतानपुर यूपी हाल महाबीर कॉलोनी के रूप में बताई। स्कूटी के कागजात दिखाने के लिए कहा तो युवक बहाने बाजी करने लगा। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त स्कूटी 9 मई को रेलवे रोड के सामने फ्लाई ओवर पुल के नीचे से चोरी करने बारे स्वीकारा। स्कूटी चोरी की उक्त वारदात बारे थाना शहर में प्रदीप पुत्र जिले सिंह निवासी निम्बरी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
इंस्पेक्टर राजबीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो आरोपी ने स्कूटी चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा स्कूटी बरामद कर पुलिस ने बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments