बाइक चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार. चोरी की 3 बाइक बरामद.
BOL PANIPAT : 13 जुलाई 2024,सीआईए वन पुलिस टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर चोर को छाजपुर नाला पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों से बाइक चोरी की 3 वारदातों का खुलासा हुआ। आरोपियों की पहचान कृष्ण व मोनू निवासी पूंडरी करनाल के रूप में हुई।
सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह दोनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए दोनों आरोपियों ने मिलकर एकाएक पानीपत व करनाल में बाइक चोरी की 3 वारदातों को अंजाम दिया। आरोपी शुक्रवार को चोरीशुदा एक बाइक को बेचने के लिए लिंक रास्तों से होते हुए यूपी में जा रहे थे। आरोपियों ने दो बाइक निजामपुर नाला पुलिया के पास झाड़ियों में छुपाकर खड़ी की हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 3 बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद शनिवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर शाम सीआईए वन पुलिस टीम को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की सदिग्ध किस्म के दो युवक एक एचएफ डिलक्स बाइक पर सवार होकर गांव बरसत की और से छाजपुर नाला पुलिया होते हुए यूपी की तरफ जाएंगे। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने छाजपुर नाला पुलिया पर नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद संदिग्ध किस्म के दो युवक सामने से एक बाइक पर सवार होकर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने बाइक को रूकवाकर युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान कृष्ण पुत्र उमर सिंह व मोनू पुत्र जगपाल निवासी पूंडरी करनाल के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर दोनों युवक बहाने बाजी करने लगे। गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने उक्त बाइक 14 फरवरी को सनौली खुर्द गांव से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना सनौली में सचिन पुत्र मदनलाल निवासी झांबा की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
सघंन पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी की 2 अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदातों बारे थाना शहर व करनाल के थाना घरौंडा में अभियोग दर्ज है।
आरोपियों से बाइक चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ
- दोनों आरोपियों ने मिलकर 14 फरवरी को गांव सनौली खुर्द से एक एचएफ डिलक्स बाइक चोरी की। थाना सनौली में सचिन पुत्र मदनलाल निवासी झांबा की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
- 5 जुलाई को देवीमूर्ति अस्पताल के बाहर से एक स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना शहर में धर्मेंद्र पुत्र ओमप्रकास निवासी सिठाना की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
- 5 जुलाई को घरौंडा तहसील परिसर से एक स्पलेंडर बाइक चोरी की। जिला करनाल के थाना घरौंडा में रमेश पुत्र बिरखा निवासी बाबरपुर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

Comments