Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


कन्यादान योजना का अनुचित तरीके से लाभ लेने के लिए फर्जी दस्तावेज से पंजीकरण कर धोखाधड़ी करने मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 16, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 16 जुलाई 2024,हरियाणा भवन एंव सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कन्यादान योजना का अनुचित तरीके से लाभ लेने के लिए फर्जी दस्तावेज से पंजीकरण कर धोखाधड़ी करने मामले में सोमवार को गिरोह के चौथे आरोपी को थाना शहर पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जयचंद निवासी उझा के रूप में हुई।

थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर राजीबर सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
मामले में नामजद आरोपी अमित व महिला आरोपी सरोज व जगीता को पहले ही शामिल जांच कर गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी अमित के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक लेपटॉप व मोबाइल फोन व महिला आरोपी सरोज से एक मोबाइल फोन बरामद कर कब्जा पुलिस में लिया गया था। तीनों आरोपी मामले में माननीय उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत पर थे।

इंस्पेक्टर राजबीर सिंह ने बताया कि औद्योगिक सुरक्षा एंव स्वास्थय सर्कल पानीपत एक व दो के सहायक निदेशक द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्राचार के माध्यम से शिकायत देकर बताया था कि हरियाणा भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड़ द्वारा कल्याणकारी योजनाओं के तहत भवन निर्माण श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत सहायता राशि सीधी खाते में उपलब्ध करवाई जाती है। जिसका आवेदन विभाग की वेबसाइट पर किया जाता है। पिछले कुछ समय से आवेदनों में फर्जी दस्तावेज पाए जा रहे है। मुलतान कॉलोनी निवासी जयचंद ने अपनी बेटी के विवाह उपरांत कन्यादान योजना के तहत आवेदन किया था। विभाग द्वारा विवाह पत्र का क्यू आर कोड स्कैन किया और ई दिशा पोर्टल पर जांच की तो विवाह प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। जयचंद ने विभाग से अनुचित तरीके से लाभ प्राप्त करने के लिए फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर दिया है। विभाग द्वारा जयचंद के आवेदन को निरस्त करने के साथ ही खाता बंद कर दिया गया है। उनकी जांच रिपोर्ट में सरोज पत्नी धीरा निवासी नुरपुर गढ़ी, एजेंट जगीता उर्फ देवी पत्नी हरिओम निवासी न्यू सिद्धार्थ नगर व अमित पुत्र सुरेश निवासी मुखिजा कॉलोनी भी दोषी पाए गए है। शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में धारा 420,467,468,471,120बी आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

Comments