दयानन्द सदन ने बनाए आकर्षक दस्तावेज डिजाइन ।
BOL PANIPAT : आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित अन्तर सदन डॉक्यूमेंट डिजाइन प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया तथा अपनी कलात्मकता और बौद्धिक कुशलता का सर्वोत्तम प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता को कक्षा चार से छह के बीच में करवाया गया और प्रतियोगिता का संचालन अध्यापिका कोमल के कुशल निर्देशन में हुआ । आज की इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका कंप्यूटर विभाग अध्यक्षा हर्ष आनंद और विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा ने निभाई।आज के आधुनिक इन्टरनेट युग में डाक्यूमेंट के आकर्षक डिजाइन बनाकर कम्प्यूटर पर अपनी कुशलता दिखाई। आज की प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर दयानन्द और,दूसरा स्थान टैगोर सदन और नेहरू सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीनाक्षी अरोडा ने बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि आज का युग चुनौतीपूर्ण और प्रतिस्पर्धात्मक है । विद्यालय में होने वाली विभिन्न गतिविधियों में शामिल होकर भविष्य की चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार किया जा सकता है।

Comments