आर्य कॉलेज में झंडा फहरा कर मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस.
शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा व समाज को जागरूक करने का काम भी अवश्य करें युवा – डॉ. गुप्ता
BOL PANIPAT – 15 अगस्त 2023, वीरवार को आर्य कॉलेज के प्रांगण में झंडा फहरा कर 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। प्राध्यापकों के साथ- साथ विद्यार्थियों ने भी स्वतंत्रता दिवस के इस कार्यक्रम में भाग लिया। आर्य कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेंद्र शिंगला, महासचिव सीए कमल किशोर, कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य, वरिष्ठ सदस्य वीरेंद्र शिंगला, अरुण आर्य समेत कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने झंडा फहरा कर 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया व साथ ही उन्होंने कॉलेज के टीचिंग व नॉन टीचिंग समेत सभी विद्यार्थियों को 778वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी |
आर्य कॉलेज प्रबंधक समिति के महासचिव सीए कमल किशोर ने अपने संदेश में कहा कि इस दिन को गर्व और उल्लास के साथ मनाते हुए, हमें साथ ही मातृभूमि के प्रति अपने कर्तव्यों को भी याद करना चाहिए। हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाएंगे, एक ऐसा भारत जो समृद्ध, शक्तिशाली, और विश्व में सबसे आगे हो। यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने समाज और देश के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करें और अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाएं।

प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक क्रांतिकारियों का देश है। यहां शहीदों की शहादत से ही देश को आजादी मिली है। उन्होंने ने कहा कि स्वतंत्रता हासिल करने की यात्रा में अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना संघर्ष किया। महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और रानी लक्ष्मीबाई जैसे नेताओं ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ बिना रुके अनवरत प्रयास करते हुए लड़ाई लड़ी। जहां गांधी जी ने अहिंसा और सत्याग्रह के मार्ग को अपनाकर स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा दी, वहीं सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह जैसे क्रांतिकारी ज्यादा आक्रामक और प्रतिरोध के दृष्टिकोण के साथ सामने आए। डॉ.गुप्ता ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपनी शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा व समाज को जागरूक करने का काम भी अवश्य करें।
आर्य कॉलेज की एनसीसी व एनएसएस इकाई के द्वारा आजादी के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शानदार परेड का आयोजन किया। एनसीसी कडैटस द्वारा आयोजित परेड की सभी स्टाफ सदस्यों ने सराहना की। इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग सदस्य मौजूद रहे।

Comments