एसपी लोकेंद्र सिंह ने थाना समालखा का औचक निरीक्षण किया. अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश.
BOL PANIPAT : 28 अगस्त 2024, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बुधवार को थाना समालखा का औचक निरिक्षण किया। उन्होंने इस दौरान थाना की बैरिक, मैस, मालखाना व परिसर का जायजा लिया। कानून एवं व्यवस्था व क्राइम कंट्रोल के संबंध में पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधंक व अनुसंधानकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने इस दौरान पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि थाना चौकी में शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक फरियादी से अच्छा व्यवहार करें। शिकायत को अच्छे से सुनकर निवारण करें। लंबंबित मामलों के निस्तारण के लिए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करें। जिला में अपराध व अपराधिकों को किसी भी सूरत में पनपने नही दिया जाएगा।
विधानसभा आम चुनाव को भय मुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के दृष्टि गत निरंतर गश्त करें
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधानसभा आम चुनाव को भयमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के दृष्टिगत क्षेत्र में निरंतर गश्त करें। शरारती व आपराधिक किस्म के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनकी गतिविधियों पर विशेष रूप से निगरानी रखें। जरूरत पड़ने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लेकर आए।
नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की अच्छे से चेकिंग करें। किसी भी सूरत में मादक पदार्थ व शराब की तस्करी नही होनी चाहिए। सभी अलर्ट होकर ईमानदारी व जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी करें।
शहर का दौरा कर यातायात व कानून व्यवस्था का जायजा लिया
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने समालखा थाना के निरीक्षण के बाद समालखा शहर का दौरा किया और यातायात व कानून एवं व्यवस्था का जायजा लिया। यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये की इसमें जरूरत पड़ने पर संबंधित विभाग के साथ मिलकर विशेष अभियान चलाए। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करें।
इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक समालखा नरेंद्र कादियान, थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज, समालखा चौंकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र, समालखा ट्रैफिक इंचार्ज ईएएसआई सतीश कुमार मौजूद रहे।

Comments