Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में रोजगार मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यशाला का आयोजन. 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 7, 2024 Tags: , , , ,

 मोती लाल ओसवाल एवं शेयर खान के बिज़नस पार्टनर स्काई लाइन ब्रोकर ने किया वाणिज्य के छात्रों का मार्गदर्शन

BOL PANIPAT , 07 सितम्बर. 

      एसडी पीजी कॉलेज में वाणिज्य संकाय के बीकॉम, बीबीए एवं एमकॉम के   विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यशाला का शानदार आयोजन किया गया जिसमे लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और वाणिज्य में स्नातक होने के बाद कैरियर के चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण और व्यावहारिक जानकारी हासिल की । कार्यशाला में बतौर विशिष्ट मेहमान एवं वक्ता नीरू स्काई लाइन ब्रोकर (बिज़नस पार्टनर शेयर खान) व वाल स्ट्रीट ब्रोकर (बिज़नस पार्टनर  मोती लाल ओसवाल) ने छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद किया । मेहमानों का स्वागत कॉलेज प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, उप-प्राचार्य डॉ नवीन गोयल, प्रो पवन सिंगला, डॉ राकेश गर्ग, डॉ दीपा वर्मा, डॉ दीपिका अरोड़ा मदान, डॉ पवन कुमार, प्रो विशाल, प्रो पूजा, प्रो शिल्पा और प्रो मनोज कुमार ने किया । मंच संचालन डॉ दीपिका अरोड़ा मदान ने किया ।

नीरू जी ने कहा कि स्टॉक मार्किट में निवेश करने व् रोजगार हेतू असीमित अवसर बाजार में मोजूद है !  उन्होंने  कहा कि वाणिज्य का विद्यार्थी बीकॉम, बीबीए, एमबीए तो कर ही सकता है !  इसके अलावा छोटी रकम जैसे कि जेब खर्च को स्टॉक मार्किट में निवेश कर लाभ भी कमा सकता है ! रोजगार के लिहाज से भी स्टॉक मार्किट असीमित अवसर प्रदान करता है ! उन्होंने यह भी बताया कि विधार्थी NISM की परीक्षा पास करने के बाद स्टॉक में इन्वेस्ट कर सकता है और करवा भी सकता है ओर अच्छी आमदन कमा सकता है ! स्टॉक मार्किट एक ऐसा विकल्प है जिससे हम अपनी  छोटी सी इन्वेस्टमेंट से भी ज्यादा अच्छी रिटर्न्स कमा सकते है ! स्टॉक मार्किट आज के समय में इन्वेस्टमेंट का सबसे अच्छा और सरल विकल्प है ! बस इससे समझने क लिए तकनीक ओर ज्ञान की आवश्कता है ! जोकि चार्ट्स ओर सही मार्गदर्शन के माध्यम से अर्जित किया जा सकता है ! उन्होंने ‘हार्ड वर्क’ के स्थान पर ‘स्मार्ट वर्क’ करने की सलाह दी !   

नीरू ने छात्र – छात्राओ को विभिन प्रकार के बाजार जैसे equity मार्किट, कमोडिटी मार्किट व करेंसी मार्किट का विस्तृत ज्ञान दिया ! उन्होंने equity मार्किट के अंतर्गत equity पर, futures पर, options पर, विस्तृत जानकारी दी ! उन्होंने यह भी संदेश दिया कि किसी भी कंपनी के शेयर अथवा अन्य प्रतिभूति खरीदते समय कंपनी के तिमाही, छिमाही एवम वर्ष भर के वित्तीय परिणामो की जानकारी लेकर, उसका EPS का अध्ययन कर, हाल ही में लिए गये कंपनी की सांझे दारिया व वित्तीय निर्णयो की जांच पड़ताल कर व पिछले वर्ष से तुलना करके ही निवेश करना चाहिए ! छात्रों को यह जानकारी स्टॉक मार्किट की विभिन अप्प्स से प्राप्त हो सकती है !   

प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से योग्य एवं सक्षम कैरियर की योजना बनाने में और शैक्षिक मार्गदर्शन में भरपूर मदद मिलती है । कामयाब व्यक्तियों को तैयार करने के लिए इस प्रकार के वृहद ज्ञान से कैरियर का भी बखूभी निर्माण होता है । कैरियर मार्गदर्शन और परामर्श सार्वजनिक और निजी शिक्षा के क्षेत्र में युवाओ को दिशा दिखाते है । सरकार भी अब शिक्षा को रोज़गारपरक बनाने की दिशा में कई कदम उठा रही है । कालेजो में मेंटर का प्रावधान भी इसीलिए किया गया है और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे है । आज की कार्यशाला भी इसी दिशा में एक कड़ी है ।

Comments