ड्रग एब्यूज अवेयरनेस सेमिनार व नशा मुक्त शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ” यूथ अगेंस्ट ड्रग्स क्लब” के द्वारा एक ड्रग एब्यूज अवेयरनेस प्रोग्राम पर एक सेमिनार व नशा मुक्त शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का शुभ आरंभ डॉ. मनीषा, अतुल एडोलिसेंट काउंसलर ऑफ सिविल हॉस्पिटल पानीपत, प्रिंसिपल आई बी पीजी कॉलेज डॉ अजय कुमार गर्ग, कन्वीनर ऑफ़ यूथ अगेंस्ट ड्रग क्लब प्रो. अजय पाल सिंह, डॉ. सुनित शर्मा हेड ऑफ डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट, डॉ. निधान सिंह व डॉ. विक्रम के द्वारा द द्वीप प्रज्वलन के साथ इस सेमिनार का शुभारंभ किया गया ।इस सेमिनार में कॉलेज के विभिन्न विद्यार्थियों के द्वारा वह शिक्षकों के द्वारा भाग लिया गय। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं ,तथा युवाओं की शक्ति का समाज व देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि देश की चुनौती को स्वीकार करते हुए हम आज एकजुट होकर प्रतिज्ञा करते हैं कि ना कभी समुदाय, परिवार, मित्र बल्कि स्वयं को भी नशा मुक्त करेंगे क्योंकि बदलाव की शुरुआत अपने आप से होनी चाहिए। इस प्रोग्राम के मुख्य अतिथि अतुल( एडोलिसेंट हेल्थ काउंसलर) , डॉक्टर मनीषा (एडोलिसेंट हेल्थ काउंसिल )सिविल हॉस्पिटल पानीपत रहे। अतुल एडोलिसेंट हेल्थ काउंसलर द्वारा बच्चों को नशा मुक्ति पर शपथ दिलवाई । । इस अवसर पर सिविल अस्पताल से आए हुए अतुल (हेल्थ काउंसलर)और डॉक्टर मनीष षा ने विद्यार्थियों को तंबाकू ,अल्कोहल व ड्रग्स के दुरुपयोग के बारे में बताया कि कैसे यह मादक पदार्थ हमारी जिंदगी को खत्म व खोखला करते जा रहे हैं और उनसे कैसे बचा जा सकता है इस पर उन्होंने अपने विचार बच्चों के साथ साझा किऐ इस अवसर पर यूथ अगेंस्ट ड्रग क्लब के कन्वीनर प्रोफेसर अजय पाल सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा मुक्ति एक महत्वपूर्ण मनाविक उद्देश्य है जिसका मकसद व्यक्ति और समाज को नशे की बुराई से मुक्त करना है। नशा मुक्ति का महत्व ना केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और जीवन के लिए है बल्कि समाज के विकास के लिए भी अत्यधिक महत्वपूर्ण है । उन्होंने यह भी बताया कि 15 अगस्त 2020 को भारत सरकार ने नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत की जिसमें उन्होंने मादक पदार्थों के खिलाफ लड़ाई को गंभीरता से लेने के लिए नियम बनाए और देशभर में नशा मुक्ति की दिशा में एक नई पहल की सरकार ने नशा मुक्ति के लिए काफी योजनाएं बनाई जैसे नशीली पदार्थों के व्यापार पर रोक लगाना, नशा मुक्ति साथी केदो की स्थापना करना या विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम स्थापित करना ।आज सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के नशा मुक्ति जागरूकता प्रोग्राम शुरू किए गए हैं ताकि नशे के प्रति जन संवाद और प्रतिबद्धता बढ़ सके ।नशा मुक्ति से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आ सकता है जो समृद्धि ,सुरक्षा और सामाजिक ताकत को बढ़ावा देगा । उन्होंने सभी विद्यार्थियों से आह्वान किया कि आज हमें शपथ लेनी चाहिए कि , हम किसी भी प्रकार की ड्रग्स का प्रयोग नहीं करेंगे और यदि कोई ऐसा विद्यार्थी मिलता है तो उसको इस ड्रग्स की लत से बाहर आने में मदद करेंगे । इसमें कॉमर्स वाणिज्य विभाग अध्यक्ष डॉक्टर सुनीत शर्मा, डॉक्टर विक्रम द्वारा भी अपने विचारों को साझा किया गया। इस सेमिनार के मंच संचालन में प्रोफेसर रितिका का मुख्य योगदान रहा और इस आयोजन को सफल बनाने में यूथ अगेंस्ट ड्रग क्लब के अन्य सदस्य डॉ. शर्मिला यादव, डॉ. निर्मला, प्रो. रितिका जताना, प्रो. सोनिया विरमानी का मुख्य योगदान रहा । इस प्रतियोगिता में लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Comments