डॉ. जगदीश गुप्ता दूसरी बार बने केयू की सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष.
BOL PANIPAT- बुधवार 25 सितंबर 2024, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक परिषद की चुनावी बैठक मंगलवार को केयू के सीनेट हॉल में आयोजित हुई। चुनाव के निर्वाचन अधिकारी प्रो. जसबीर सिंह रहे। बैठक में सर्वसम्मति से आर्य पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता को सांस्कृतिक परिषद का अध्यक्ष चुना गया। केयू कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. जगदीश को बधाई दते हुए कहा कि वर्तमान में कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय सांस्कृतिक गतिविधियों में ना केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लौहा मनवा रहा है। उन्होंने बताया कि कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय सांस्कृतिक गतिविधियों में आज जिस मुकाम को हासिल कर रहा है उसमें आर्य कॉलेज पानीपत के प्राचर्य डॉ. जगदीश गुप्ता, उनकी पूरी टीम और विद्यार्थीयों का अहम योगदान है। उन्होंने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि डॉ. जगदीश गुप्ता वर्ष 2015-16 में भी इस पद को शुशोभित कर चुके हैं उनके उस कार्यकाल में भी कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय ने भारत देश का प्रतिनिधित्व करते हुए साउथ ऐशियन अंतर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हरियाणवी डांस व ऑर्केस्ट्रा में शानदार उपलब्धि हासिल की और वर्ष 2015-16 में ही डॉ. जगदीश गुप्ता के मार्गदर्शन में केयू में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का शानदार आयोजन भी हुआ। डॉ. जगदीश गुप्ता ने इस खास पर अवसर पर केयू कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव संजीव शर्मा, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला, उपनिदेशक गुरचरण सिंह समेत सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केयू कैंपस की तर्ज पर अब कुरूक्षेत्र विश्वविद्याल के सभी कॉलेजों में भी फोटोग्राफी क्लब, साहित्यिक क्लब, ललित कला क्लब, थियेटर क्लब, संगीत व नृत्य क्लब और पर्यावरण क्लब द्वारा विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारा जाएगा। डॉ. जगदीश ने आर्य कॉलेज की युवा एवं सांस्कृतिक विभाग की प्रभारी प्राध्यापिका मीनाक्षी चौधरी को सांस्कृतिक परिषद कार्यकारिणी बोर्ड की सदस्य बनने पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि प्राध्यापिका मीनाक्षी चौधरी को भी सर्वसम्मति से कार्यकारिणी बोर्ड की सदस्य नियुक्त किया गया है।
आर्य कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेंद्र शिंगला, महासचिव सीए कमल किशोर, कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य वरिष्ठ सदस्य विरेंद्र शिंगला समेत पूरे आर्य कॉलेज परिवार ने प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता को बधाई दी और कहा कि हमें पूरा विश्वास है की डॉ. गुप्ता सांस्कृतिक गतिविधियों में आर्य कॉलेज के साथ-साथ कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय को पूरे भारत का सिरमौर बनाने का काम करेंगे और आने वाली युवा पीढी में सांस्कृति को जीवित करने का काम भी करेंगे।
इस अवसर पर कॉलेज के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments