Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


-सट्टा खाईवाली करते दो अलग अलग स्थान से 3 आरोपी गिरफ्तार. दाव पर लगी 8250 रूपये की नगदी बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 12, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 12 सितम्बर 2024 , पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा जुआ सट्टा खाईवाली की वारदातों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया है। अभियान के तहत बुधवार को सीआईए वन व थाना चांदनी बाग पुलिस टीम ने दो अलग अलग स्थान से 3 युवकों को सट्टा खाईवाली करते काबू किया। आरोपियों के कब्जे से सट्टा खाईवाली में दाव पर लगी 8250 रूपये की नगदी व सट्टे के नंबरों की पर्ची बरामद की।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि सीआईए वन पुलिस की एक टीम बुधवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान वधावाराम कॉलोनी में मौजूद थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की दो युवक वधावाराम कॉलोनी मार्केट की गली नंबर 5 में सट्टा खाइवाली कर रहें है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को रंगे हाथ काबू करने के लिए टीम में तैनात ईएचसी सुभाष को सिविल पाश्चात में 100 रूपये का नोट देकर उनके पास भेजा। ईएचसी सुभाष की और से इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से सट्टे के नंबरों की पर्ची व सट्टा खाईवाली में दाव पर लगी 5 हजार रूपये की नगदी बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान संजय पुत्र मूलचंद व मुनीष पुत्र बलविंदर निवासी वधावाराम क़ॉलोनी के रूप में बताई।

उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स ने बताया कि इसी प्रकार थाना चांदनी बाग पुलिस की टीम ने कृष्णा गार्डन कॉलोनी में बंटी पुत्र ओमप्रकाश निवासी वधावाराम कॉलोनी को सट्टा खाईवाली करते काबू किया। आरोपी के कब्जे से सट्टे के नंबरों की पर्ची व दाव पर लगी 3250 रूपये की नगदी बरामद की।
पुसिस ने आरोपी संजय व मुनेष के खिलाफ थाना तहसील कैंप में व आरोपी बंटी के खिलाफ थाना चांदनी बाग में गैम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments