Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


आपने वोट दिया-मोगैंबो खुश हुआ।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 20, 2024 Tags: , , , , ,

-फिल्मी डायलॉग के पोस्टर कर रहे हैं मतदाताओं को आकर्षित।

BOL PANIPAT : 20 सितंबर। डीसी एवम जिला निर्वाचन अधिकारी डा विरेंद्र कुमार दहिया तथा एडीसी एवम जिला स्वीप नोडल अधिकारी डा पंकज के मार्गदर्शन में  जिले में सघन अभियान के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए फेमस हिंदी फिल्मों के डायलॉग युक्त बेहद आर्कषक पोस्टर स्वीप गतिविधियों के द्वारा  जिले में लगाए जा रहे हैं।
स्वीप कैंपेनर डा हितेश चंद शर्मा ने बताया कि रेहड़ी पटरी ठेले, फल मंडी, अनाज मंडी, रेलवे स्टेशन, टोल प्लाजा पर पोस्टर बैनर लगाकर मौके पर मौजूद सभी लोगो से 5 अक्टूबर को अपने पोलिंग बूथ पर मतदान की अपील भी की जा रही है। उन्होंने बताया की लोग स्वयं फिल्मी डायलॉग के प्रति आकर्षित  हो रहे है तथा नीली लकीर युक्त इंडेक्स फिंगर दिखाकर मतदान के लिए आश्वस्त भी कर रहे हैं। एक वोट की कीमत तुम क्या जानो रमेश बाबू, आपने वोट किया मोगाम्बो खुश हुआ, अरे ओ सांभा पोलिंग बूथ पर कितने आदमी थे बहुत सारे वोटर्स थे सरकार, टेंशन लेने का नही पांच अक्टूबर को वोट देने का, एक बार मैने वोट देने की कॉमेटमेंट कर ली  तो फिर मैं खुद की भी नही सुनता, मैं वोट देना भूल जाऊं ये हो नही सकता, पांच अक्टूबर मुझे भूल जाए ये मैं होने नही दूंगा। आज मतदान दिवस है  मेरे करण अर्जुन जरूर आयेंगे आदि चयनित डायलॉग लोगो को बहुत आकर्षित कर रहे है।
एडीसी डा पंकज ने बताया की विविधता से परिपूर्ण स्वीप गतिविधियों से जिले में उम्मीद है इससे लोगो मे में मतदान के प्रति जागरुक्तता आएगी तथा जिले का मत प्रतिशत बढ़ेगा।

Comments