पानीपत टोल पर कार्यकर्ताओं से मिले कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी.
BOL PANIPAT : 12 अक्टूबर– प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी शनिवार को दिल्ली से चडीगढ जाते समय पानीपत टोल प्लाजा पर रुके और कार्यकर्ताओं से मिले कार्यकर्ताओं ने फूल माला और बुके देखकर उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और कुशलक्षेम पूछा। मुख्यमंत्री ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुत मिलने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि प्रदेश के निरंतर विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश सरकार लगातार प्रयास करेगी और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को गति देने के लिए पारदर्शिता के साथ काम किया जाएगा और सबका साथ सबका विकास की राह पर हरियाणा प्रदेश को आगे ले जाया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नायब सैनी का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया।

Comments