Wednesday, April 22, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज में हुआ विस्तार व्याख्यान का आयोजन 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 14, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT – सोमवार 14 अक्तूबर 2024, आर्य कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग द़वारा एक्सेल का उपयोग करके डेटा विश्लेषण और अर्थशास्त्र में कैरियर के अवसरों विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन करवाया गया। व्याख्यान में मुख्य वक्ता के तौर पर चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय,भिवानी के डीन फैक्लटीज ऑफ हयूमेंटीज से प्रो. सोनू मदान ने शिरकत की। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता व अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सतबीर सिंह ने वक्ता प्रो. सोनू मदान का कॉलेज प्रांगण् में पहुंचने पर पुष्पगुच्छ दे कर स्वागत किया।

प्राचार्य डॉ. जगदीश् गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में कंप्यूटर हर विषय के लिए जरूरी हो गया है और खासकर अर्थशास्त्र के विद्यार्थियों लिए तो बहुत ही आवश्यक। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी अर्थशास्त्र की पढाई कर रहे हैं उन्हें अपनी पढाई के साथ-साथ कंप्यूटर की शिक्षा को भी साथ लेकर चलना होगा।

मुख्य वक्ता प्रो. सोनू मदान ने विद्या र्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कंप्यूटर में एक्सेल का प्रयोग करते हुए डाटा विश्लेषण तकनीकों का एक व्यापक अवलोकन जरूर करना चाहिए। उन्होंने लाइव उदारणों के माध्यम से व्यावहारिक अनप्रयोगों का प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को आवश्यक कार्यों डेटा विजुअलाइजेशन टूल और सांख्यिकीय तरीकों से परिचित करवाया जो डेटा को संभालने में उनकी दक्षता को बढाता है। इसके साथ ही प्रो. सोनू मदान ने डेटा विश्लेषण के क्षेत्र में बढते रोजगार के अवसरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप यह बताया कि कैसे डेटा एनालिटिक्स वित,विपणन और सार्वजनिक नीति सहित विभिन्न क्षेत्रों में योग्यता हासिल की जा सकती है।इस अवसर पर डॉ. रजनी शर्मा, डॉ. अंजु मलिक, डॉ. गरिमा डुडेजा प्राध्यापिका करिश्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे

Comments