Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


हम बच्चों को जैसा सिखाते हैं वो वैसा ही सीखते हैं : जय श्री गर्ग

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 26, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल के प्रांगण में किंडर गार्टन द्वारा क्लास शो तारे जमीन पर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विभा सुरेंद्र शर्मा रही। कार्यक्रम में आई.बी. संस्था के उपप्रधान परमवीर ढीगड़ा , आई.बी. शिक्षण संस्थान के उपप्रधान बलराम नंदवानी , सोसाइटी के सचिव रवि गोसाई , सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य रमेश नागपाल , आई.बी. एल. पब्लिक स्कूल के प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी  व कोषाध्यक्ष अशोक मिगलानी , प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग , प्रशासनिक अधिकारी गोबिंद कालड़ा , उपप्रधानाचार्या मीना तनेजा उपस्थित रहे।

विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा आए हुए अतिथियों का रोली चंदन का तिलक लगा कर उनका सम्मान किया गया व सम्मानित मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।

किंडरगार्टन के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा टोडलर शो, रैटरो डॉंस, मोबाइल पर लघु नाटिका प्रस्तुत की गई जिसे देखकर सभागार में बैठे अभिभावक गण, अध्‍यापक वर्ग तथा बच्चों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।

अभिभावक के लिए मनोरंजन खेलों का आयोजन किया गया।

प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने आए हुए मुख्य अतिथि तथा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों का धन्यवाद किया और सभी बच्चों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि किंडर गार्टन बच्‍चों के लिए  समान आयु के साथियों के साथ बातचीत करना ,खेलना और सामाजिक व्यवहार करना सीखने का समय है। इसमें हम बच्चों को जैसा सिखाते हैं, वो वैसा ही सीखते हैं। उन्होंने किंडरगार्टन का मुख्य उद्देश्य बताते हुए कहा कि बच्चों को यह सिखाना है कि कैसे सीखना है, बच्चे समूह में रहकर अपनी बारी का इंतजार करना व दूसरों के विचारों को सुनना सीखते हैं। अंत में उन्होंने बताया कि तारे जमीन पर एक ऐसा शीर्षक है जो उस पहलू को दर्शाता है कि सभी बच्चे खास और अद्भुत हैं। वे धरती पर सितारों की तरह हैं।

अंत में आए हुए मुख्य अतिथि तथा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने बच्चों तथा जीते हुए अभिभावकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

मंच का संचालन अध्यापिका विनिता लूथरा व दसवीं की छात्रा प्रीत तथा ग्यारहवीं की छात्रा युक्ति ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। 

Comments