Friday, July 31, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज के खिलाडियों ने इंटर जोनल फेंसिंग प्रतियोगिता में जीते पदक.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 26, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT – शनिवार 26-10-2024, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र में आयोजित फेंसिंग (तलवार बाजी) प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज के खिलाडियों ने उमदा प्रदर्शन करते हुए गोल्ड व सिल्वर मेडल अपने नाम कर आर्य कॉलेज व पानीपत जिले का नाम रोशन किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता व उपाचार्या डॉ. अनुराधा सिंह ने विजेता खिलाडियों का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हमें अपने खिलाडियों गर्व है को हर दिन कॉलेज के लिए अलग-अलग खेलों में मेडल जीत कर कॉलेज का सम्मान बढा रहे हैं। डॉ. गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 अक्तूबर को कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र  के खेल प्रांगण में आयोजित इंटर जोनल फेंसिंग प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज दीक्षा ने तलवार बाजी की ऐप्पी विधा में एस.डी कॉलेज को हराकर गोल्ड मेडल जीता,वहीं दीक्षा, खुशी, माफी व प्ररेणा ने टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि गत दिनों आर्य कॉलेज की महिला व पुरूष टीम ने इंटर जोनल वॉलीबाल प्रतियोगिता जीत कॉलेजअ का नाम रोशन करने का काम किया है। उन्होंने इस शानदार जीत के लिए कॉलेज शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक डॉ. राजेश टूर्ण, राजेन्द्र देशवाल, राजा तोमर, सुनील पहल व प्राधयापिका रजनी को बधाई दी।

Comments