Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


बाल श्रम रोकने को लेकर प्रशासन उठा रहा उचित कदम: उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 2, 2024 Tags: , , , , ,

-प्रशासनिक टीम ने 11 स्थानों पर किया गहनतापूर्वक की छापेमारी

BOL PANIPAT , 2 दिसम्बर। जिला उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निर्देश दिए कि जिले में बाल श्रम अपराध है। कोई भी मामला बाल श्रम से संबंधित संज्ञान में आता है तो उस पर निश्चित रूप से कार्यवाही की जाएगी। प्रशासन की टीमें बाल श्रम रोकने को लेकर कटिबद्घ है।
  उपायुक्त ने बताया कि समय समय पर जिन स्थानों पर बाल श्रम की संभावनाएं नजर आती है वहां पर जांच करके ठोस कार्यवाही की जाती है। उपायुक्त ने बताया कि बाल श्रम रोकने को लेकर 11 स्थानों पर गहनता से जांच की गई लेकिन कोई भी मामला बाल श्रम से जुड़ा नहीं मिला।
  उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय समय पर ईट भटटों, चाय की दुकानों, फैक्ट्रीरियों व अन्य संभावित स्थानों पर निरीक्षण करें व किसी भी तरह की कोताही न बरतें। उपायुक्त ने कहा कि बाल श्रम के इस अभिशाप को खत्म करने में अधिकारी पूरी रूचि ले व निर्णय तक पहुंचे।
    इस मौके पर एसडीएम ब्रहम प्रकाश, सहायक श्रम आयुक्त कर्मवीर, डीएसडब्लयू जयपान हुडडा, एलडीएम राजकुमार, डीएफएससी नीतू आदि मौजूद रहे।

Comments