सड़क के बीच तलवार लहरा उपद्रव करने मामले में सातवें आरोपी को शामिल जांच कर गिरफ्तार किया.
BOL PANIPAT : 13 दिसम्बर 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने बापौली गांव में भलौर रोड़ पर आईटीआई के सामाने सड़क पर तलवार लहरा उपद्रव करने मामले में वीरवार को सातवें आरोपी को शामलि जांच कर गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जफर निवासी एकता विहार कॉलोनी के रूप में हुई।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि मामले में पहले आरोपी दिलशाद निवासी बापौली, सोहेल उर्फ साहिल व शुभम उर्फ लंबू निवासी अधमी, शहजाद व आकाश निवासी बापौली व सलमान निवासी जमुना विहार करनाल को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक तलवार, एक लोहे की पाइप, एक डंडा व दो बाइक बरमद कर आरोपियों को माननीय न्यायाल में पेश कर आरोपी दिलशाद व सोहेल को न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है। और आरोपी शुभम, शहजाद, आकाश व सलमान की जमानत हो गई थी।
पूछताछ में आरोपियों ने जफर निवासी एकता विहार कॉलोनी व अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था।
प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि सीआईए टू पुलिस टीम ने वीरवार को आरोपी जफर को शामिल जांच कर गिरफ्तार किया। आरोपी जफर ने पानीपत माननीय न्यायालय से अग्रिम जमानत करवाई हुई है। वारदात में शामिल फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि 26 अक्तूबर को आरोपियों ने गंडासी, तलवार व डंडे लेकर बाइक पर सवार होकर भलौर रोड पर आईटीआई के सामने राहगिरों को गाली गलौच करने के साथ जान से मारने की धमकी देकर उपद्रव मचाने की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात बारे थाना बापौली में मुख्य सिपाही सुभाष की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

Comments