Saturday, July 25, 2026
Newspaper and Magzine


प्रख्यात सामाजिक संस्था फैला उजियारा फाऊंडेशन ने समाधान शिविर में प्रशासन द्वारा जरूरतमंदों की समस्याओं के हो रहे निदान को लेकर फूल की मालाएं व बुके देकर किया सम्मानित

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE SOCIAL , at December 18, 2024 Tags: , , , , , ,

-नागरिकों का समस्याओं का समाधान करना उतना ही पुन्य: का कार्य है जितना की किसी पूजा स्थल में जाकर आराधना करना: उपायुक्त डॉ.विरेंद्र कुमार दहिया
 -समाधान शिविर में पहुंची 81 समस्याएं, उपायुक्त ने दिये समाधान के निर्देश
-शिविर में फैमली आई डी, निगम व अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं शिकायत कर्ताओं द्वारा दी गई।

BOL PANIPAT, 18 दिसंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर प्रदेश के हर जिले व उपमंडलों में हर वर्ग के नागरिकों की समस्याओं का तत्काल निदान करने को लेकर आयोजित किये जा रहे जनता समाधान शिविर में बुधवार को जिला सचिवालय में दर्जनों गांवों के बुजर्गो, महिलाओं व युवाओं ने प्रख्यात सामाजिक संस्था फैला उजियारा फाउंडेशन की प्रदेशाध्यक्षा कुमारी रंजिता कौशिक के नेतृत्व में उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह व सभी विभागों के अधिकारियों का फूल की मालाएं पहनाकर बुके देकर व मिठाई खिलाकर समाधान शिविर में तत्परता से हो रहे गरीब व जरूरतमंदों की समस्याओं के निदान पर आभार प्रकट किया। बुजर्गों ने उपायुक्त की सारी टीम को आशीर्वाद दिया। युवाओं ने मंच पर उपायुक्त के पैर छुकर समाधान शिविर को लगातार जारी रखने का अनुरोध किया।
  उपायुक्त डॉ.विरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान तत्काल हो इससे हमें भी प्रार्थी की तरह खुशी व शांति का आभास होता है। नागरिकों का समस्याओं का समाधान करना उतना ही पुन्य: का कार्य है जितना की किसी पूजा स्थल में जाकर आराधना करना। उपायुक्त डॉ.विरेंद्र कुमार दहिया व पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिहं ने इस कार्य के लिए सचिवालय पहुंचे सभी बुजर्गो, वृद्ध महिलाओं का आभार जताया व सभी को आने वाले नववर्ष 2025 की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोगों को ग्रामीध क्षेत्रों में साफ सफाई करने व पानी का दोहन अचित मात्रा में करने का आहवान किया।
  उपायुक्त ने अधिकारियों को समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं के समाधान में और तेजी लाने के निर्देश दिये। उपायुक्त ने कहा कि किसी भी जरूरतमंद की समस्या अधिकारियों की टेबल पर रूके अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा।
  शिकायतकत्र्ता उषा शर्मा वासी लक्ष्मी नगर ने मकान के रास्ते में से अवैध कब्जा हटाने के लिए प्रार्थना की। उपायुक्त ने एचएसवीपी के ईओ को इस की जांच करने के निर्देश दिये। प्रार्थी अजीत सिंह ने उपायुक्त से अनुरोध किया की उनके खेत में नाजायज तरीके से पानी का खाल बनाया हुआ है जिसे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फसल खराब हो जाती है। उपायुक्त ने तत्काल सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता को कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
    प्रार्थी संतोष ठाकुर ने उपायुक्त से प्रार्थना की कि उनकी लडक़ी रिया 19 अक्तूबर से लापता है अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। उपायुक्त ने इस मामले को पुलिस अधीक्षक को फारवर्ड कर उपरोक्त की मदद करने की बात कही। एक अन्य प्रार्थी हरि ओम वासी ओम अस्पताल मतलौडा ने उपायुक्त से शांति नगर के खाली प्लाट  का डवलैपमेंट चार्ज कम करने की प्रार्थना की। उन्होंने प्रशासन से इस संदर्भ में अपनी समस्या भी बताई।
    एक अन्य प्रार्थी सुमित्रा वासी बुआना लाखु ने उपायुक्त से अनुरोध किया की उनके लडक़े व बहु की मृत्यु हो चुकी है। उनका एक पोता है। कमाई का कोई जरीया नहीं है। उन्होंने उपायुक्त से बेसहरा पेंशन बनवाने का अनुरोध किया । उपायुक्त ने डीएसडब्ल्यु जयपान हुडडा को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
  इस मौके पर एसपी लोकेन्द्र सिंह, जिला परिषद के सीईओ नरेन्द्र पाल मलिक, नगराधीश टीनू पोसवाल, डीआरओ रणविजय सिंह सुल्तानिया, पब्लिक हैल्थ के कार्यकारी अभियंता संजय शर्मा, एलडीएम राजकुमार, पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सक डॉ.माणिक, डॉ.अशोक लोहान, वन विभाग से जयकिशन ,मत्स्य अधिकारी मदन मोहन, डीपीओ विजय लक्ष्मी, एसडीओ बिजली विभाग सत्यवान कादियान, पुलिस कैप्लेड अधिकारी सुरेश संजीव शर्मा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments