Tuesday, July 21, 2026
Newspaper and Magzine


जी.डी.गोयंका के छात्रों ने देश भक्ति गीतों में बांधा सुर

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at December 18, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : जी. डी गोयंका पब्लिक स्कूल में अन्तरसदनीय ‘समूह गीत प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया चारों सदनों के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर अपना-समा बांधा । टेरेसा सदन में दिल दिया है जान भी, टैगोर सदन ने ओ देश मेरे, राधाकृष्णन सदन ने ए वतन ए वतन, विवेकानंद सदन ने रंग दे बसंती चोला गीतों पर गाकर सबको सुरीले सुर से आनंद विभोर किया ।

निर्णायक मंडली ने शुद्धोच्चारण, सुर-ताल, प्रस्तुतीकरण आदि के आधार पर समूह गीत प्रतियोगिता में टेरेसा सदन को विजयी घोषित किया ।

चेयरमैन अतुल जैन, डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने विजयी सदनों को बधाई देते हुए अन्य सदनों का भी उत्साहवर्धन किया । प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा ने विजेताओं को शुभकामना देते हुए संगीत के महत्व को बता बच्चों को इस प्रकार की गतिविधियों में प्रतिभागी बनने के लिए प्रेरित किया ।इस अवसर पर वाइस चेयरमैन युवराज जैन, सी.ए कमल किशोर, एडवाइजर मुस्कान जैन, बलराम शर्मा, शिक्षक गण व विद्यार्थी गण मौजूद रहे ।

Comments