आर्य महाविद्यालय में हवन यज्ञ से हुआ नए साल का आगाज.
BOL PANIPAT – बुधवार 1 जनवरी 2025, बुधवार को आर्य पीजी कॉलेज में नए वर्ष की शुरूआत हवन व मन्त्रोचारण के साथ हुई। महाविद्यालय की यज्ञशाला में हवन का आयोजन किया गया, कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता, आर्य समाज बडा बाजार के आचार्य आचार्य प्राज्ञदेव व अमरेश्वर और प्राध्यापकों के साथ-साथ विद्याथिर्यों ने भी हवन में आहुति डालकर नए वर्ष पर सभी के लिए मंगलकामना की।
आर्य कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेंद्र सिंगला, महासचिव सीए कमल किशोर, कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य, वरिष्ठ सदस्य विरेंद्र सिंगला, सदस्य निखिल सिंगला समेत पूरी प्रंबधन समिति ने आर्य कॉलेज परिवार को बधाई दी व सभी के लिए मंगलकामना की और अपना शुभकामना संदेश भेजा।
प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने सभी को नए साल 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि नए साल की शुरुआत हर साल हमें नई आशाएं, सपने और संभावनाएं लेकर आती है। यही समय ऐसा आता है जब हम अपने पिछले साल के अनुभवों को समीक्षा करते हैं और नए उद्देश्यों का सामना करने के लिए सजग होते हैं। नये वर्ष में हम सब को हमें नये संकल्प लेने चाहिए और खुद के अंदर जो खामीयां हैं उन्हें दूर कर हर समय कुछ नया सीखने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने विद्याथिर्यों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी अपनी पढाई के साथ-साथ समासायिक विषयों से संबधित पुस्तके भी अवश्य पढनी चाहिए और साथ ही कुछ समय खेलों व सांस्कृतिक गतिविधियों और अपने अंदर की प्रतिभा के लिए भी जरूर निकालें। डॉ. गुप्ता ने यह भी कहा कि भारत युवाओं का देश है युवाओं को हर समय देश के हित के लिए आगे रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि युवाओं को पर्यावरण को बचाने के लिए समय-समय पर पेड पौधे लगाकर उनकी देखभाल भी करनी चाहिए।इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments