Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एचआईवी को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 3, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 3 जनवरी। एचआईवी एड्स जागरूकता को लेकर हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत जिला एवं सत्र न्यायलय परिसर के ए डी आर हाल में एच आई वी एड्स बीमारी की संदेशात्मक युक्त रंगोली चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पानीपत के दिशानिर्देशानुसार समन्वयक डा हितेश चंद शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा तैयार की गई।
चेयरमेन डी एल एस ए सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा ने जागरूकता अभियान के माध्यम से बताया की असाध्य रोगों के प्रति नागरिकों को जागरूक करना चाहिए। ताकि सभ्य समाज की स्थापना में कोई अड़चन नहीं आए।
सेशन जज ने यह भी बताया कि न्यायिक प्रक्रिया को सरल ,सुगम एवं आम आदमी तक न्यायिक सुरक्षा मिल सके इस हेतु टोल फ्री लीगल एड नंबर 15100 पर मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते है ।
कोई भी पीड़ित वंचित व्यक्ति न्याय पाने से वंचित ना रहे इस हेतु 15100 पर कॉल कर न्यायलय से कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते है।

सचिव सह सीजेएम डी एल एस ए मीनू सिंह ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्कूल कॉलेज एवं अन्य संस्थानों में कैंप लगकर सभी को क़ानून , भारतीय न्याय संहिता के बारे में जागरूक किया जा रहा हैं। समय समय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। रंगोली कार्यक्रम भी न्यायालय में आने वाले सभी लोगों को अपने स्वास्थ्य एवं संक्रामक , असाध्य बीमारी जिनका समय पर चिकित्सीय परामर्श ,टेस्ट एवं उपचार करवाना चाहिए । बीमारी से डरना नहीं लड़ना है बीमारी किसी को भी हो सकती है।
सीजेएम ने रंगोली एवं जागरूकता कार्यक्रम के लिए जिला समन्वयक डा हितेश चंद शर्मा की सराहना भी की।
इस अवसर पर सुपरिटेंडेंट कुलदीप सिंह, डिप्टी सुप्रीडेट संदीप ,योगेश, शिखा, परवेश आदि मौजूद रहे।

Comments