Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


नेहरू युवा केंद्र पानीपत द्वारा यातायात जागरूकता अभियान का आयोजन.  

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 18, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 जनवरी–नेहरू युवा केंद्र पानीपत, युवा कार्यक्रम एवं  खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा यातायात पुलिस पानीपत के सहयोग से मिलकर 17 से 23 जनवरी 2025 तक यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करना और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना है।इस अभियान के पहले दिन, आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में युवा स्वयंसेवकों को यातायात पुलिस पानीपत के ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर कर्मवीर व आर्य स्कूल के अध्यापक प्रवीण वर्मा द्वारा प्रशिक्षित किया गया । इसके बाद, जी.टी रोड पर जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया । जिला युवा अधिकारी स्नेह लता ने युवाओं  से अनुरोध किया कि वे अपने माता-पिता और अन्य परिवार के सदस्यों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करें। केंद्र के कार्यालय कार्यकारी एन.वाई.सी सार्थक ने युवाओं को नशे और शराब से दूर रहने व  शराब पीकर ड्राइविंग नहीं करने का संदेश दिया । इस जागरूकता अभियान के तहत 25 युवा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया गया और उन्हें पानीपत की प्रसिद्ध सड़कों और चौकों पर तैनात किया गया ताकि वे नागरिकों को जागरूक कर सकें।

Comments