आर्ट एंड क्राफ्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया
BOL PANIPAT : आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आर्ट एंड क्राफ्ट विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया . इस कार्यशाला के अंतर्गत अंब्रेला डेकोरेशन एवं पतंग बनाना व सजाना सिखाया गया . यह जानकारी प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने दी . उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में इस तरह की कार्यशाला से हमें विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा का पता चलता है . क्राफ्ट विषय में निपुण होकर छात्र –छात्राएँ आत्मनिर्भर बन सकते है व इस तरह के रचनात्मक कार्य छात्र छात्राओं में नई ऊर्जा का संचार करने के साथ स्वरोजगार की भावना पैदा करते है . विभागाध्यक्षा डॉ. सीमा ने बताया कि इस कार्यशाला में छतरी सजाना एवं पतंग बनाना व सजाना जैसे क्राफ्ट सिखाए गए . इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को स्वावलंबी बनाना है, कार्यशाला का लाभ उठाकर छात्राएं परिवार का आर्थिक स्तर ऊंचा उठा सकती है . पीडिलाइट कंपनी से मुख्य प्रशिक्षिका अलका जैन ने छात्राओं को बताया कि कंपनी की तरफ से मिलने वाले प्रमाण पत्र का उपयोग करके ट्रेनिंग सेंटर भी खोल सकते हैं . केंद्र स्थापित करने पर सहायता भी दी जाएगी . अंशिका ने कार्यशाला को सफल बनाने में अहम योगदान दिया .

Comments