Tuesday, May 19, 2026
Newspaper and Magzine


प्रशासन की संवेदनाएं हमेशा जरूरतमंदो के साथ गहराई से जुड़ी है: उपायुक्त डॉ.विरेन्द्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 6, 2025 Tags: , , , , ,

-हर हाल में होगा आम जन की समस्याओं का समाधान
-शिविर में पहुंची विभिन्न विभागों से जुड़ी 78 समस्याएं, उपायुक्त ने कहा हर समस्या का होगा समाधान
-समाधान शिविर में बिजली, पुलिस, पैंशन, क्रीड से जुड़ी समस्याएं पहुंची

BOL PANIPAT, 6 फरवरी।हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री नायब सिंह की जनता के प्रति अथह संवदेनाएं है। इससे जनता काफी हद तक संतुष्ट भी है। शायद ही कोई वर्ग ऐसा हो जिसे सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ न मिल पाया हो। मुख्यमंत्री ने जनता समाधान शिविर की जिला व उपमंडल स्तर पर शुरूआत करके यह साबित कर दिया है कि जनता का हित ही सही मायने में लोकतंत्र है।
जिला सचिवालय में वीरवार को जनता समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त डॉ.विरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं का जैसे भी हो सके समाधान करना है। हमारा आम जन के प्रति अधिकारी व शिकायतकर्ता का नाता न होकर वह रिश्ता है जिसका कोई संवैधानिक नाम भले ही न हो लेकिन हमारी संवेदनाएं हमेशा जनता के प्रति सकारात्मक रूप से जुड़ी हुई है। जिनका असर समाधान शिविर में पहुंचने वाले समस्याओं के समाधान पर दिखाई पड़ रहा है।
उपायुक्त ने सभागार में मौजूद अधिकारियों से सवाल किया कि उनकी नजर में समाधान शिविर क्या आम जन की भावनाओं पर खरा उतर रहा है या कुछ और गति देने की आवश्यकता है। कई अधिकारियों ने हल्के से स्वर में कहा कि अगर इसमें ओर गति प्रदान की जाएं तो निश्चित रूप से जनता का हित होगा व जल्द से जल्द हम समस्या मुक्त जिले की तरफ बढ़ पायेंगे।
उपायुक्त को कई अधिकारियों ने कहा कि जिस गति से पहले समस्याएं समाधान के लिए सभागार में शिकायत कर्ताओं द्वारा दी जाती थी अब उनमें काफी कमी आई है। इससे यह स्पष्ठï है कि समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं का समाधान तीव्रता से किया जा रहा है।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी शिकायतकर्ता समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचते है उनके दस्तावेजों को सही तरह से जांचे परखे। कई बार यह देखने में आया है कि फैमली आईडी में इन्कम कम करवाने के लिए कई व्यक्ति गलत दस्तावेज प्रस्तुत करते है ऐसी स्थिति में उनकी जांच अनिवार्य है। एक मामले में उपायुक्त ने जांच के भी आदेश दिए। समाधान शिविर में प्रार्थी चेतना अरोड़ा ने प्रशासन से अनुरोध किया कि वे अपने परिवार का पालन पोषण प्राईवेट नौकरी करके कर रही है। उनके बच्चे माडल टाऊन के एक स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे है। उनके बेटे की 7 महीने की फीस अदा नहीं हो पाई है। ऐसी विकट स्थिति में बच्चे की शिक्षा प्रभावित हो रही है। उपायुक्त ने बच्चे के भविष्य को देखते हुए एक उद्योगपति को फोन कर बच्चे की 7 महीने की फीस में सहयोग करने के लिए कहा। इस पर उद्योगपति ने इस कार्य में उपायुक्त को तत्काल सहायता करने पर सहमति प्रकट की।
सतबीर वासी शांति नगर व बलविंद्र वासी विराट नगर ने उपायुक्त से अनुरोध किया कि गांव सौदापुर असंध रोड़ पर एक प्लाट के आगे पुलिस विभाग के पेड़ो को काट करके उनके प्लाट में डाल दिया गया। उपायुक्त ने तत्काल आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
  एलडीको रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन के कन्वीनर राजवीर ने उपायुक्त से सर्विस लेन के साथ सुरक्षा बेरिकेट लगवाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे के साथ जाम लगा रहता है व सडक़ दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। उपायुक्त ने तत्काल कार्यवाही करते हुए पीडब्लयूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता को कार्य करने के निर्देश दिए।
प्रार्थी रीना देवी वासी डाहर ने उपायुक्त से प्रधानमंत्री उज्जवल योजना के तहत सब्सिीडी उपलब्ध करवाने की प्रार्थना की। उपायुक्त ने तत्काल कार्यवाही करते हुए गैस एंजेसी इसराना को निर्देश दिए कि वे कार्य में किसी भी तरह की कोताही न बरते।
एक अन्य शिकायतकर्ता यशपाल ने प्रशासन से झुग्गी झोपडिय़ों में रह रहे लोगों की जांच करवाने की अपील की। एक और अन्य शिकायतकर्ता ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाने की प्रार्थना की। उपायुक्त ने जांच के आदेश दिए। शंकरी ने उपायुक्त से बिजली बिल माफ कर दोबारा मीटर लगवाने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने बिजली विभाग को जांच के निर्देश दिए।
इस मौके पर एडीसी डॉ.पंकज, पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र सिंह, एसडीएम ब्रह्मïप्रकाश, सीटीएम टीनू पोसवाल, सीएमओ जंयत आहुजा, कृषि विभाग के डीडीए डॉ.आत्मा राम गौदारा,एलडीएम राजकुमार, डीएसओ धरेंद्र सिंह, पंचायत विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप, सहायक रोजगार अधिकारी विनीता, जिला पुलिस कैप्लेड अधिकारी सुरेश, संजीव शर्मा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments