बैंकर्ज निश्चित अवधि में पैंडिंग मामलों का निस्तारण करें : अतिरिक्त उपायुक्त डॉ.पंकज
-त्रिमासिक बैठक में 2023-24 की प्रगति को लेकर बैंकर्ज को निर्देश दिए
-बैंकर्ज की लोन संबंधी होनी चाहिए प्राथमिकता
-कार्य में देरी करने वाले बैंकर्ज के खिलाफ होगी कार्रवाही
BOL PANIPAT , 27 जून। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ.पंकज ने गुरूवार को जिला सचिवालय में बैंकर्ज की त्रिमासिक बैठक में 2023-24 की प्रगति को लेकर बैंकर्ज को निर्देश दिए कि उनके पास जो भी ऋण लेने संबंधी मामले पैन्डिग है उनका निश्चित अवधि में निस्तारण करें। सरकार बैंको का सहयोग कर रही है। जिसमें आम व्यक्ति का फायदा पहुंचे इसी उद्देश्य को लेकर समय समय पर कैम्पों का भी आयोजन किया जाता है। बैंकर्ज की लोन संबंधी प्राथमिकता होनी चाहिए। यह बैंकर्ज को सुनिश्चित करन होगा।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बैंकर्ज से किस बैंक में कितने ऋण संबंधी मामले पैंडिंग है की जानकारी भी हासिल की व देरी का कारण जाना। इससें आवेदन कर्ताओं का सरकार व व्यवस्था के प्रति विश्वास उठता है। जो सही नहीं है। उन्होंने देरी से आने वाले बैंकर्ज के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही।
अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी बैंकर्ज को चेतावनी दी कि यदि उन्होंने अपनी कार्य शैली में बदलाव नहीं किया तो मजबूरन उन्हें बैंकर्ज के विरूद्घ ठोस कार्रवाही करनी पड़ेगी।
उन्होंने बैंकर्ज को एक सप्ताह में ऋण लेने वालो के ऋण से संबंधित पैन्डिग मामलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि गरीब लोगों व कृषि क्षेत्र से जो भी आवेदन कर्ता ऋण के लिए आवेदन करते है उन्हें अच्छी तरह से अटैंड करें व उनके ऋण संबंधी मामलों पर संज्ञान लेकर उन्हें सिरे चढ़ाने का प्रयास करें। अतिरिक्त उपायुक्त ने बैंकर्ज को कहा कि एक सप्ताह के अन्दर पैंडिंग मामलों पर संज्ञान लिया जाए।
बैठक में एलडीएम तुलाराम ने बताया कि 1 जुलाई से 6 जुलाई तक सीएम स्वनिधि के तहत मामलों को निपटाया जाएगा। उन्होंने बैंकर्ज को इसके लिए तैयार रहने के लिए कहा। इस मौके पर रोजगार कार्यालय अधिकारी रीतु चहल, मतस्य अधिकारी अनुज कुमारी, विभिन्न बैंको के अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर नए एलडीएम राजकुमार का सभी बैंकर्ज ने बुके देकर स्वागत किया।

Comments