निगम के अंतर्गत 4 मामलों में कमेटी ने 4 लाख 20 हजार की आर्थिक सहायता की मंजूर: उपायुक्त एवं कमेटी चेयरमैन डॉ.विरेन्द्र कुमार दहिया
-आवारा पशुओं व आवारा कुत्तों के कारण दुर्घटनाओं से ग्रस्त लोगों को कमेटी ने बैठक कर दी राहत
BOL PANIPAT , 13 फरवरी। जिला सचिवालय में स्थित सभागार में वीरवार को उपायुक्त एवं कमेटी चेयरमैन डॉ.विरेन्द्र कुमार दहिया ने निगम के अंतर्गत पशुओं व आवारा कुत्तों द्वारा काटे जाने वाले जिले को नागरिकों को एक महत्वूपर्ण बैठक के तहत आर्थिक मदद प्रदान की गई। इसमें चार मामलों को लेकर उपायुक्त ने 4 लाख 20 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
उपायुक्त ने कहा कि सरकार द्वारा कई ऐसी योजनाएं क्रियान्वित की गई है जो उन लोगों को राहत प्रदान करती है। जो किसी कारण से आवारा पशुओं द्वारा क्षति ग्रस्त हो जाते है व बाद जिनकी मौत हो जाती है। आवारा कुत्ते भी नागरिकों को काट लेते है। ऐसी स्थिति में सरकार द्वारा दुर्घटना ग्रस्त लोगों को आर्थिक मदद प्रदान की जाती है।
उपायुक्त ने बताया कि आवारा पशुओं द्वारा संजय मेहतो की पत्नी की आवारा पशुओं द्वारा बुरी तरह से क्षति ग्रस्त करने से मौत हो गई थी। उन्हें इस पर आर्थिक रूप से 2 लाख रूपये की सहायता प्रदान की गई। एक अन्य मामले में मंजीत सिंह की आवारा पशुओं द्वारा मृत्यु के मामले में उनकी पत्नी को आर्थिक रूप से 2 लाख रूपये की सहायता प्रदान की गई।
उपायुक्त ने बताया कि इसी कड़ी में आवारा कुत्तों द्वारा क्षति पहुंचने के मामले में संजीव वासी राम नगर व कुमारी नैन्सी वासी गंगा राम कॉलोनी को आवारा कुत्तों के काटे जाने पर उन्हें 10-10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस मौके पर निगम कमिशनर डॉ.पंकज, सीएमओ जयंत आहुजा, डीएमसी अरूण भारगव, एएसआई गुरमीत व सीएसआई सुरेन्द्र चौपड़ा मौजूद रहें।

Comments