Monday, September 14, 2026
Newspaper and Magzine


लोकतंत्र के पर्व को हमें उत्साह व उल्लास पूर्वक मानना चाहिए: जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 3, 2024 Tags: , , ,

-जिला निर्वाचन कार्यालय ने न्यायालय परिसर में रंगोली के माध्यम से किया जागरूक

BOL PANIPAT, 3 सितंबर। मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिला न्यायालय परिसर में स्वीप वोटर जागरूकता कार्यक्रम के तहत रंगोली बनाई गई जिसका अवलोकन जिला एवम सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि रंगोली के माध्यम से भी हम लोगों को वोट के प्रति जागरूक कर सकते हैं व उन्हें पोलिंग बूथ तक ले जा सकते हैं। उन्होंने स्वीप अभियान को प्रशंसा की।
  उन्होंने कहा कि हमें हर कार्य को छोडक़र निर्धारित तिथि पर मतदान करना चाहिए व लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करना चाहिए। लोकतंत्र का यह पर्व हमें उत्साह उमंग व हौसले के साथ मनाना चाहिए। इसमें भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
सेशन जज ने रंगोली के संदेश एवम उद्देश्य को बच्चो के साथ साझा करते हुए बताया की वोट देना मौलिक अधिकार नहीं अपितु संवैधानिक अधिकार है जिसे आर्टिकल 326 हमे वोट डालने का संवैधानिक अधिकार देता है अत मतदान के दिन सभी मतदाताओं को अपने संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। इस मौके डॉक्टर हितेश चंद्र शर्मा स्वीप कैंपेनर के अलावा स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Comments