सहकारिता विभाग आयुक्त एवं सचिव आशिमा बराड़ ने प्रदेश के अधिकारियों से की वर्चुअल समीक्षा बैठक
-नगराधीश ने समस्याओं के निस्तारण को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
BOL PANIPAT , 18 अप्रैल। सहकारिता विभाग आयुक्त एवं सचिव आशिमा बराड़ ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी उपायुक्त और अन्य अधिकारियों के साथ जनता समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल समीक्षा बैठक की।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों को समाधान शिविर में पहुंचने वाली समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीरता से कार्य करना होगा । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह द्वारा संचालित किये जा रहे जनता समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं में किसी भी तरह से समाधान में देरी नहीं होनी चाहिए।
शुक्रवार को जिला सचिवालय में समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं के संदर्भ मे नगराधीश टीनू पोसवाल ने भी विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की व जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रत्याशी कार्य करने की निर्देश दिए।
नगराधीश ने समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों से समस्याओं के समाधान को लेकर अपडेट लिया व किन कारणों से समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा इस पर एक-एक करके चर्चा। नगराधीश ने बताया कि सप्ताह में सोमवार और वीरवार को जिला सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा व शुक्रवार को इसकी समीक्षा बैठक होगी।
इस मौके पर डीटीओ हजारा सिंह, चिकित्सा अधिकारी विजयपाल मलिक, जिला परिषद की डिप्टी सीईओ कंचन लता, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, डीएचओ शार्दूल शंकर, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक संजय अंतिल, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता कारण बहल, पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ श्री भगवान, कृषि विभाग के एसडीओ राधेश्याम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Comments