Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


जिले की मंडियों में 201269.5 मीट्रिक टन गेहूं की हुई आवक व 186145 मीट्रिक टन की हुई खरीद: उपायुक्त: डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 18, 2025 Tags: , , , , , , ,

-मंडियों में किसानों की सुविधा का रखा जा रहा विशेष ध्यान

BOL PANIPAT , 18 अप्रैल। जिला उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की मंडियो में गेहूं की खरीद का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। मंडियों में खरीद का कार्य 1 अप्रैल से शुरू हो चुका है। 17 अप्रैल तक मंडियों में 201269.5 मीट्रिक टन की कुल आवक हुई है व 186156 मीट्रिक टन की खरीद हुई है और 71994.8 मीट्रिक टन की अब तक लिफ्टिंग हुई है ।
उपायुक्त ने बताया कि सभी मंडियों में खरीद का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि पानीपत मंडी में 23803.2 मीट्रिक टन की आवक हुई व 23275 मीट्रिक टन की खरीद हुई व 10171.2 मीट्रिक टन की लिफ्टिंग हुई है। बाबरपुर मंडी में अब तक 14366.6 मीट्रिक टन की कुल आवक हुई व 141127.2 की खरीद हुई और  11800 मीट्रिक टन की लिफ्टिंग हुई है।
उपायुक्त ने बताया कि बबैल मंडी में 3099.2 मीट्रिक टन की आवक हुई व 2610.7 की खरीद हुई और 1639.6 की लिफ्टिंग हुई। बापौली मंडी में 19756.3 की आवक हुई व 19213.3  की खरीद हुई और 5460.2 की लिफ्टिंग हुई है। सनौली में 2967.8 की आवक  हुई और 2691.2 की खरीद हुई और 1300 की लिफ्टिंग हुई है ।
  इसी प्रकार समालखा मंडी में 52869 की आवक 50837.6 की खरीद हुई और 17565.8 कि लिफ्टिंग हुई है। मडलोडा मंडी में  37754.6 की आवक और 30513.9  की खरीद हुई और 8013.2 की लिफ्टिंग हुई है। छिछराना में 9647.2 की आवक हुई और 8066.3 की खरीद हुई व 3353.6 लिफ्टिंग हुई। उरलाना कलां में 1573 की आवक हुई ओर 1450.9 की ही खरीद हुई और 607.5 लिफ्टिंग हुई। इसराना मंडी में 29950.1 की आवक, 28048.9 की खरीद और 8842.5 की लिफ्टिंग  हुई है। नौल्था में की आवक नहीं और ना ही खरीद की कोई सूचना है। अहर मंडी से 5482.5 की आवक हुई व 5210 की खरीद हुई है और 3241.2 की लिफ्टिंग हुई है। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लिफ्टिंग में और तेजी लाएं व किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखें।

Comments