Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


प्राध्यापकों और विद्यार्थियों के लिए योगा सत्र का आयोजन किया गया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 12, 2025 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में योगा क्लब द्वारा International Yoga Day Celebration  के तहत योग दिवस मनाया गया इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज 12 जून  को सभी प्राध्यापकों  और विद्यार्थियों के लिए प्रो. रेखा शर्मा द्वारा योगा सत्र का आयोजन किया गया । सभी प्राध्यापक, प्राध्यापिकाओ ने  विद्यार्थियों सहित बहुत ही उत्साह के साथ योग अभ्यास किया । प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने  सराहना करते हुए कहा कि योग केवल एक कसरत नहीं है बल्कि जीवन जीने का तरीका है ।योग शरीर और आत्मा के लिए सुंदर तोहफा है , जिससे मनुष्य स्वयं को स्वयं से मिला सकता है ।जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हम सभी अपने भौतिक जीवन में बहुत व्यस्त रहते हैं और हमे अपने शरीर के लिए समय निकाल पाना शायद असंभव ही लगता है , फिर भी प्रत्येक मनुष्य को व्यस्त जीवन शैली से कुछ समय अपने लिए निकाल कर स्वस्थ रहने के लिए योग अवश्य करना चाहिए। मनुष्य का शरीर गंभीर बीमारियों से घिरा रहता है जैसे थायराइड , मधुमेह, रक्तचाप ,माइग्रेन, सिर दर्द, ब्लड प्रेशर, हाई लो शुगर, बीपी इत्यादि परंतु अगर हमारा शरीर स्वस्थ नहीं है तो हम अपने रोजमर्रा के कार्य आनंद के साथ नहीं कर सकते ।योग हमारे शरीर में बहुत ही सुंदर परिवर्तन लाता है ।मनुष्य को निरंतर योगाभ्यास करने से मनुष्य के शरीर को बहुत फायदे होते हैं जैसे संपूर्ण स्वास्थ्य ,वजन में कमी ,चिंता से राहत ,प्रतिरोधक क्षमता में सुधार, बेहतर शारीरिक लचीलापन एवं बैठने का तरीका इत्यादि।  नियमित योग करने से आप सुंदर विचारों के संग होते हैं और जीवन यात्रा शांति ,खुशी और अधिक ऊर्जा से भरी होती है , योग आपको शांतिपूर्ण मन, अच्छा स्वास्थ्य और पॉजिटिव विचारों को देता है योग को आसनों द्वारा आंशिक रूप से समझा जाता है परंतु इसके लाभ का आकलन केवल शरीर स्तर पर ही समझा जा सकता है। प्रो. रेखा शर्मा ने प्रत्येक योगासन जैसे सूक्ष्म क्रियाओ से लेकर सूर्य नमस्कार, सलभासन, ताड़ासन, वृक्षासन ,सेतुबंद आसन, नौकासन,विपरीत नौकासन, हलासन ,सर्वांगासन इन सब से होने वाले फायदे व इनको हमें कैसे करना चाहिए की विस्तृत जानकारी दी । योग सत्र में प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक,अश्विनी गुप्ता,विनय भारती , राजेश बाला, मनीष नांदल, मनीत कौर, डॉ. पूजा मलिक, रेखा शर्मा, राहुल कुमार, टिंकू  उपस्थित रहे।

Comments