Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


हरियाणा योग आयोग और आयुष विभाग द्वारा 19 जून को 33 व्यायाम शालाओ में निकाली जाएगी योग जागरण यात्राऐं : उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 17, 2025 Tags: , , , , ,

-शिवाजी स्टेडियम में 20 को होगी मैराथन और अंतिम योग रिहर्सल

-पीटीपीएस कॉलोनी में कल होगा योग प्रशिक्षण कार्यक्रम

-जिला सचिवालय परिसर में डब्ल्यूसीडी विभाग की 200 महिला कर्मचारियों को दिया योग प्रशिक्षण

BOL PANIPAT ,17 जून। 21 जून को 11वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी खंडों की 33 व्यायाम शालाओ में 19 जून को हरियाणा योग आयोग और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वाधान मे योग जागरण यात्राओं का आयोजन कर नागरिकों को योग के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसको लेकर संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि 20 जून को योगा मैराथन का व योग की अंतिम रिहर्सल शिवाजी स्टेडियम में की जाएगी। इसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान कर दिया गया है।

इन व्यायाम शालाओ में योग जागरण यात्राओं का होगा आयोजन:

भालसी, नैन, ढिंढार, खुखराना, उग्राखेड़ी, नामुण्डा, बड़ौली, हल्दाना, कवि, वजीरपुर टिटाना, मतलौडा, गढ़ी छाजपुर, पलड़ी, अदियाना, भादड, मच्छरौली, भण्डारी, जीतगढ़, कुराड़, अटावला, धर्मगढ़, गाँजबड़, खोतपुरा, बाबरपुर, हड़ताड़ी, बिहौली, सींक, मोहाली,
बलाना, परढाणा, झट्टीपुर, ददलाना व्यायाम शाला के नाम प्रमुख है।

पीटीपीएस कॉलोनी थर्मल में योग प्रशिक्षण में कार्यक्रम आज

आयुष विभाग की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल के तहत 18 जून को पीटीपीएस कॉलोनी थर्मल में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें योग प्रशिक्षित संदीप, रिशिपाल व दिनेश शर्मा नागरिकों को योग के महत्व के बारे में जानकारी देंगे। योग जीवन में कितना महत्व रखता है इस पर प्रकाश डालेंगे। इस मौके पर सुबह 7 से 8 बजे अंतर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जिला सचिवालय परिसर में कराया गया योग प्रशिक्षण

आयुष विभाग के जिला योग कॉर्डिनेटर डॉक्टर संजय राजपाल ने बताया कि इस उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया के निर्देश पर मंगलवार को जिला सचिवालय की बाहर एसबीआई बैंक के सामने पार्क में डब्लूसीडी विभाग की 200 के करीब महिला कर्मचारियों को आयुष विभाग के प्रशिक्षकों ने अंतर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल के तहत योग कराया व योग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Comments