Thursday, April 23, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज की एनएसएस इकाई के 66 स्वयं सेवकों को प्रशस्ति पत्र दे कर किया सम्मानित

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 7, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT – सोमवार 7 जुलाई 2025, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र कि राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस) इकाई द्वारा आर्य कॉलेज के 66 स्वयं सेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने इस उपलब्धि के लिए एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों प्रो. विवेक गुप्ता, डॉ. मनीषा डुडेजा व सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यह बताया कि यह सर्टिफिकेट न सिर्फ स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश लेने के लिए लाभ प्रदान करता है बल्कि सरकारी नौकरी हासिल करने में भी विशेष सहायता करता है। इनमें से कई विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता शिविर, एडवेंचर शिविर, गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर व विभिन्न विश्वविद्यालय स्तरीय शिविरों में भी भाग लिया है।उन्होंने यह भी बताया कि आर्य महाविद्यालय की एनएसएस इकाई किसी भी प्रकार की सहायता के लिए सदैव तत्पर व सेवारत रहती है। यह इकाई कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की सर्वश्रेष्ठ इकाइयों में से एक है। हमारी एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों ने समय-समय पर गांव सिवाह में जाकर जागरूकता अभियान चलाए हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा व जिला प्रशासन पानीपत द्वारा समय-समय पर निर्देशित सभी गतिविधियों को हमेशा पूरी निष्ठा व सेवा भाव से पूर्ण किया है।
कार्यक्रम अधिकारी प्रो विवेक गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया की सत्र 2024-25 में दो वर्ष तक निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के 66 स्वयंसेवकों को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा एन एस एस मेरिट सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि यह मेरिट सर्टिफिकेट  दो वर्षों तक नियमित व निरंतर कठोर परिश्रम करने व सभी एनएसएस गतिविधियों में भाग लेने पर एन एस एस सेल, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा किए गए कार्य का आंकलन करने के पश्चात दिया जाता है। इन गतिविधियों में प्रमुख रूप से 240 घंटे की नियमित गतिविधियाँ, सात दिवसीय आवासीय शिविर, रक्तदान, वृक्षारोपण, वित्तीय साक्षरता, विभिन्न जागरूकता रैलियाँ, नशा मुक्ति, जल संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मतदाता जागरूकता अभियान इत्यादि शामिल हैं।

Comments