Sunday, March 8, 2026
Newspaper and Magzine


राष्ट्रीय स्तरीय ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 7, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : जीटी रोड पर स्थित आईबी पीजी कॉलेज पानीपत में संस्कृत विभाग की ओर से राष्ट्रीय स्तरीय ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से विभिन्न प्रतिभागियों ने भाग लिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग की प्रेरणा से इस प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक हुआ तथा प्रतियोगिता ने लगभग 16 विद्यार्थियों ने भाग लिया। डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन होना विद्यार्थियों के लिए लाभदायक है क्योंकि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों की भाषा शैली ,विचारों की अभिव्यक्ति तथा आत्मा अभिव्यक्ति में सहायता मिलती है।

प्रतियोगिता के विषय करोना काल में आयुर्वेद का महत्व, योगः कर्मसु कौशलम ,गीता का महत्व,संस्कृत भाषा का महत्व आदि विषय रहे ।इन विषयों पर प्रतिभागियों ने श्रेष्ठ बुद्धिमता का परिचय देते हुए तथा उत्तम भाषा का प्रयोग करते हुए अपनी प्रविष्टियां उपलब्ध कराई। सभी निबंध स्वयं में अपने विषय की संपूर्णता को दिखाते हुए नजर आए। इस प्रतियोगिता मेंकंप्यूटर विभाग के प्रोफेसर विनय भारती जी ने मुख्य सहायक की भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता का आयोजन संस्कृत विभाग संचालिका प्रोफेसर सोनिया वर्मा ने किया तथा इस प्रतियोगिता के न्याय मंडल में डॉ रामेश्वर दास , डॉ विनय वाधवा एवं प्रोफेसर सोनिया वर्मा ने विशेष भूमिका निभाई।  प्रतियोगिता में नेशनल एजुकेशन कॉलेज सिरसा की छात्रा शास्त्री पूर्वा शर्मा प्रथम स्थान पर रही, शाह सतनाम जी कॉलेज ऑफ एजुकेशन सिरसा की छात्रा समेस्ता द्वितीय स्थान पर रही तथा आईबी पीजी कॉलेज पानीपत का छात्र विनय तृतीय स्थान पर रहा।

प्राचार्य डॉ अजय गर्ग ने इस सफल आयोजन पर संस्कृत विभाग संचालिका तथा न्याय मंडल को बधाई दी। उन्होंने विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए आने वाले समय में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ गर्ग ने विद्यार्थियों के अच्छे भविष्य की तथा उत्तम चरित्र की कामना करते हुए कहा की यह प्रतियोगिताएं न केवल शिक्षण स्तर पर बल्कि जीवन स्तर पर भी बेहतरी के लिए अपना विशेष महत्व रखती हैं।

Comments