बाइक लूट के आरोपियों को हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 09 जुलाई 2025,सीआईए वन पुलिस टीम ने रिफाइनरी के नजदीक युवक से हथियार के बल पर बाइक लूट करने के आरोपियों को अवैध हथियार बचने वाले आरोपी को मंगलवार शाम को मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर सनौली रोड स्थित बापौली मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान यूपी के शामली जिले के गांव निवासी सरवर के रूप में हुई है।
सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि 22 अगस्त 2023 को रिफाइनरी के नजदीक विक्रम फार्म हाउस के पास कुरूक्षेत्र जिले के मलिकपुर गांव निवासी सुरजीत पुत्र मेहंगा राम से हथियार के बल पर बाइक लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। वारदात बारे थाना सदर में सुरजीत की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।
सीआईए वन पुलिस टीम ने वारदात का महज 6 दिन में पर्दाफ़ाश कर गिरोह के तीन आरोपियों करनाल के गगसीना गांव निवासी प्रदीप उर्फ जस्सी, बुडनपुर गांव निवासी विक्रम व पाढ़ा गांव निवासी नीरज को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने हथियार के बल पर बाइक लूट की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। आरोपी नीरज ने पूछताछ में वारदात में प्रयुक्त देसी पिस्तौल व 6 जिंदा रौंद यूपी के शामली जिला के गांव दुभेडी निवासी सरवर से 36 हजार रूपए में खरीदकर लाने बारे स्वीकारा था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बाइक, वारदात में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल व 6 जिंदा रौंद बरामद कर तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी असला सप्लायर सरवर की धरपकड़ शुरू कर दी थी।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी सरवर ने पुलिस को बताया उसने नीरज को अवैध देसी पिस्तौल व 6 जिंदा रौंद बेचकर हासिल की 36 हजार की नगदी खर्च की दी। पुलिस ने बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी सरवर को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments