सावन माह के तीसरे सोमवार के उपलक्ष्य में रूद्राष्टकम एवं महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया।
BOL PANIPAT : आज सावन माह के तीसरे सोमवार के उपलक्ष्य में सेठी चौक स्थित संत द्वारा हनुमान मंदिर में युवा शक्ति ध्वजारोहण सोसाईटी की ओर से भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक पूर्ण विधि विधान एवं शास्त्रोक्त तरीके से किया गया। इस अवसर पर रूद्राष्टकम एवं महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया। सभा के संस्थापक बलविन्द्र सिंह ने कहा कि हालांकि सावन माह की शिवरात्रि जा चुकी है लेकिन अभी सावन माह के सोमवार शेष हैं भक्तों के लिए पूरा सावन माह ही पुण्यदायी है और उसमें भी सोमवार को भगवान शिव की पूजा का फल अन्यतम है। इस अवसर पर राजीव आहुजा, जसबीर सिंह, शाम सुन्दर शर्मा, योगेश शर्मा, मीनू मक्कड़, सुमन मिगलानी, रूबी आदि उपस्थित थे।

Comments