आर्य कॉलेज में हुआ नशा निरोधक रेडरन मैराथन दौड़ का आयोजन
⁃ युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प- डॉ. गुप्ता
BOL PANIPAT : विश्व नशा निरोधक दिवस के उपलक्ष्य में आर्य कॉलेज कॉलेज एवं पानीपत ज़िले की रेडरिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एचआईवी (एडस) व नशे के ख़िलाफ़ रेड रन मैराथन दौड़ का का आयोजन करवाया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता में झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ शुरू करवाई।और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया।
कॉलेज प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया की 2 अगस्त को विश्व नशा निरोधक दिवस मनाया जाता है।आज इसी उपलक्ष्य में आर्य कॉलेज की रेडरिबन इकाई एवं पानीपत ज़िले के रेडरिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एचआईवी (एडस) व नशे के ख़िलाफ़ रेड रन मैराथन दौड़ का का आयोजन करवाया गया।दौड़ में ज़िले भर के युवाओं ने भाग लिया,और एचआईवी (एडस) व नशे के ख़िलाफ़ इस रेड रन मैराथन दौड़ को सफल बनाते हुए नशे से दूर रहने का भी संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि इस रेडरन मैराथन दौड़ में आर्य कॉलेज के छात्र अंकुर ने पहला स्थान, छात्र निशांत ने दूसरा स्थान व आई.बी कॉलेज के छात्र मुकेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं महिलाओं की मैराथन दौड़ में राजकीय महिला महाविद्यालय,मतलौडा की छात्रा मानसी ने पहला स्थान, आर्य कॉलेज की छात्रा प्रियंका ने दूसरा व राजकीय महिला महाविद्यालय,मतलौडा की कविता ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर कॉलेज की रेड रिबन इकाई के समन्वयक डॉ. विजय सिंह, प्राध्यापक राजा तोमर, प्राध्यापिका ख़ुशबू वर्मा व पानीपत ज़िले की रेडरिबन क्लब के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments