Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


26 अगस्त को स्काईलार्क में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश पर खंड स्तरीय सेमिनार आयोजित किया जाएगा।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 18, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 अगस्त। आगामी 26 अगस्त को स्थानीय स्काईलार्क में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश पर खंड स्तरीय सेमिनार आयोजित किया जाएगा।
        मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव वर्षा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सेमिनार कार्यस्थलों पर सेक्सुअल हैरासमेंट को लेकर ब्रेकथ्रू संस्था के साथ मिलकर आयोजित किया जाएगा। इस सेमिनार में विभिन्न संबंधित विभागों के अलावा पानीपत,समालखा, मतलौडा और बापौली खंड के कुल 12 स्कूलों के मुख्याध्यापक और गांव के सरपंच भी आमंत्रित किए गए हैं।

Comments