राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर आर्य कॉलेज में विद्यार्थियों को वितरित की एलबेंडाजोल की टैबलेट्स
BOL PANIPAT – मंगलवार 26 अगस्त 2025, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर आर्य कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को एलबेंडाजोल टैबलेट्स वितरित की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पेट में होने वाले कृमियों से बचाना था, जो गंदे हाथों, अस्वच्छ भोजन या दूषित पानी के सेवन से होते हैं। कॉलेज की उपाचार्या डॉ. अनुराधा सिंह ने कहा कि यह गतिविधि एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा किए जाने वाले सेवा कार्यों का हिस्सा है, जो उनमें सामाजिक कल्याण की भावना को विकसित करती है।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मनीषा डूडेजा ने बताया कि ये टैबलेट्स शरीर में मौजूद कृमियों को नष्ट करती हैं और इनका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता। ये टैबलेट्स सरकार द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।
कॉलेज एनएसएस कार्यक्रम की अधिकारी प्रो. आस्था गुप्ता ने बताया कि एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों को 10 टीमों में बाँटकर अलग-अलग कक्षाओं में भेजा गया, जहाँ उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों को कुल 800 टैबलेट्स वितरित कीं। जो विद्यार्थी इस दिन अनुपस्थित रहे, उन्हें 2 सितम्बर 2025 को ‘मॉप-अप डे’ पर टैबलेट्स दी जाएंगी।

Comments