एसडी पीजी कॉलेज पानीपतमें मेगा टेलेंट हंट शो में प्रश्नोत्तरी का आयोजन
–कुरुक्षेत्र विश्वविधालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा प्रायोजित है कार्यक्रम
–नारायण, लक्ष्य और शुभम की टीम ने बाजी मार पाया पहला स्थान
–क्विज हमारी समझ को व्यापक और ज्ञान को समृद्ध करती है: दिनेश गोयल
पानीपत 01 सितम्बर , एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में छात्र-छात्राओ में छिपी प्रतिभा एवं टैलेंट को उजागर करने हेतू तथा उन्हें उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से कुरुक्षेत्र विश्वविधालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा प्रायोजित मेगा टेलेंट हंट शो के दूसरे दिन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें नारायण, लक्ष्य और शुभम की टीम ने बाजी मार प्रथम स्थान पर कब्ज़ा किया । कार्यक्रम का विधिवत आगाज कॉलेज प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने किया । उनके साथ कॉलेज में सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रभारी डॉ मोनिका खुराना, प्रो अन्नू आहूजा, डॉ संतोष कुमारी, डॉ दीपा वर्मा तथा अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे । प्रश्नोत्तरी में कालेज के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया । प्रश्नोत्तरी ने न केवल विद्यार्थियों के ज्ञान को परखा बल्कि उनकी सूझबूझ और त्वरित सोच का भी परीक्षण किया । क्विज प्रतियोगिता क्विज मास्टर प्रो अन्नू आहूजा और प्रो डेनसन डी पॉल की देख-रेख में संपन्न हुई । अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कार भेंट किये गए ।
प्रश्नोत्तरी के विजेता इस प्रकार रहे:
प्रथम नारायण, लक्ष्य और शुभम बीए- प्रथम
द्वितीय रोहित, अनुज और दिव्यांशु एमए अंग्रेजी- प्रथम
तृतीय ख़ुशी, इशिका और श्वेता बीए अंग्रेजी- आनर्स
डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं के ज्ञान में वृद्धि होती है और उनमे आत्मविश्वास के भाव का संचार होता है । विभिन्न विषयों पर तैयार की गयी इस क्विज का उद्देश्य सार्थक एवं प्रासंगिक ज्ञान व जानकारी को प्रश्नों के रूप में छात्र-छात्राओं तक पहुंचाना था ताकि प्रतियोगी छात्र इनके अभ्यास द्वारा परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों के स्वरुप से परिचित हो सकें और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे नेट की परीक्षा आदि में इनका भरपूर लाभ मिल सकें । क्विज में भाग लेने से हमारी खुद की समझ भी व्यापक बनती है । उन्होनें कहा कि क्विज़ एक प्रकार की दिमागी कसरत है जिसमें प्रतिभागी सवालों के सही उत्तर देने का प्रयास करते हुए अपने बौद्धिक विकास को सक्रीय करता है । क्विज़ एक प्रकार का संक्षिप्त मूल्यांकन भी हैं जिसका प्रयोग शिक्षा या इसी प्रकार के अन्य क्षेत्रों में ज्ञान, योग्यता और कौशल में वृद्धि को मापने के लिए किया जाता है ।
प्रो अन्नू आहूजा ने कहा कि क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पूरे जोश और जूनून के साथ हिस्सा लिया । क्विज की सफलता ने उन्हें भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने को प्रौत्साहित किया है । क्विज़ एक प्रकार का संक्षिप्त मूल्यांकन हैं जिसका प्रयोग शिक्षा या इसी प्रकार के अन्य क्षेत्रों में ज्ञान, योग्यता और कौशल में वृद्धि को मापने के लिए किया जाता है । क्विज़ छात्रों के मूल्यांकन के लिए भी एक सटीक माध्यम है । इसमें थोड़े एवं कम कठिनाई वाले सवाल होते हैं और एक परीक्षा की तुलना में इसे पूरा करने के लिए समय की भी कम आवश्यकता होती है ।

Comments