“शिक्षाविद सम्मेलन” का आयोजन. सैकडों शिक्षकों को किया सम्मानित.
BOL PANIPAT : मतलौडा, 4 सितम्बर, ब्रह्माकुमारीज के ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर, थिराना में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस (5 सितम्बर) के उपलक्ष्य में एक दिन पूर्व शिक्षाविद सम्मलेन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पानीपत जिले से करीब 1हजार शिक्षकगण उपस्थित रहे। इस मौके पर सैकड़ों शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट शिक्षण कार्य एवं विद्यार्थियों के जीवन निर्माण में योगदान हेतु प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरियाणा प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, पानीपत जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बुरा, ब्रह्माकुमार भारत भूषण, बीके सुमन दीदी, नेशनल कोऑर्डिनेटर, एजुकेशन विंग, हरपाल ढांडा प्रसिद्ध समाजसेवी, राजयोगिनी सरला दीदी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ साइलेंट मेडिटेशन से हुआ। इसके बाद स्वागत नृत्य एवं नागपुर से आए बीके अविनाश ने गीतों से वातावरण को मधुर बना दिया।
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की रीढ़ हैं और उनके बिना समाज की प्रगति अधूरी है। कार्यक्रम में बीके सुमन दीदी, नेशनल कोऑर्डिनेटर, एजुकेशन विंग ने बतौर मुख्य वक्ता कहा कि शिक्षा केवल जानकारी नहीं, बल्कि जीवन को मूल्यनिष्ठ और उज्ज्वल बनाने का माध्यम है। शिक्षक ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की धुरी हैं।
राकेश बुरा (जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत) ने कहा कि एक अच्छा शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन की दिशा बदल सकता है और उनके अंदर मानवीय मूल्य विकसित कर सकता है। बीके भारत भूषण (निदेशक, GRC पानीपत) ने कहा कि आज के समय में शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार नहीं बल्कि चरित्र निर्माण होना चाहिए। राजयोगिनी सरला दीदी ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि जब शिक्षा आध्यात्मिकता से जुड़ती है तो वह जीवन में शांति और समृद्धि लाती है। कार्यक्रम के अंत में विशिष्ट अतिथियों का सम्मान समारोह हुआ। मंच का संचालन बीके ज्योति बहन ने किया।

Comments