Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


154 ग्राम गांजा सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 6, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 06 सितम्बर 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए थाना चांदनी बाग पुलिस ने हरिद्वारा बाईपास स्थित सेक्टर 24 कट पर चाय के खोखे से नशा तस्कर को 154 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया। आरोपी नशा तस्कर की पहचान अशोक विहार बेरी वाली मस्जिद निवासी शौकिन के रूप में हुई है।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि शुक्रवार शाम को उनकी एक टीम गश्त के दौरान बलजीत नगर नाका पर थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि हरिद्वारा बाईपास पर सेक्टर 24 कट के पास अशोक विहार बेरी वाली मस्जिद निवासी एक युवक चाय के खोखे की आड में मादक पदार्थ बेचने का अवैध काम कर रहा है।
सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहंचकर खोखे पर बैठे युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अशोक विहार बेरी वाली मस्जिद निवासी शौकिन पुत्र हनीफ के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ सौरभ जायसवाल की मौजूदगी में युवक की व खोखे की तलाशी ली तो कट्टे के नीचे पोलोथिन से गांजा नशीला पदार्थ बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 154 ग्राम पाया गया।

प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए एक महिला से 200 ग्राम गांजा कम कीमत पर खरीदा था। इसमे से उसने 46 ग्राम गांजा अज्ञात राह चलते नशा करने वालो को बेच दिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बचा बरामद 154 ग्राम गांजा कब्जा पुलिस में लेकर थाना चांदनी बाग में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने शनिवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी की बेल हो गई।

Comments