Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


जबरन वसूली का दबाव बनाने का आरोपी गिरफ्तार. छीनी गई बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 12, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 12 सितंबर 2025, थाना माडल टाउन पुलिस ने इदगाह कॉलोनी निवासी व्यक्ति पर जबरन वसूली का दबाव बनाने व धमकी देने मामले में आरोपी को वीरवार शाम को गोहाना रोड फ्लाई ओवर के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी ने जबरन वसूली का दबाव बनाने के लिए व्यक्ति से उसकी बाइक छीन रखी थी। आरोपी कि पहचान शेरा गांव निवासी पंकज के रूप में हुई है।

थाना माडल टाउन प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगमिंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने उक्त वारादात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी के कब्जे से छीनी गई बाइक बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायायिक हिरासत जेल भेज दिया।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर जममिंद्र ने बताया कि थाना माडल टाउन में इदगाह कॉलोनी निवासी सतीश पुत्र प्रेमचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। पैसों की जरूरत होने पर उसने 10 अगस्त 2025 को माडल टाउन के विराट नगर में पंकज निवासी शेरा से 19 हजार रूपए लिए थे। पंकज उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर उससे 10 प्रतिशत ब्याज वसूलने लगा। उसने पंकज को कुछ पैसे वापिस लौटा भी दिए थे। इसके बावजूद पंकज जबरदस्ती उसकी बाइक छीनकर ले गया। आरोपी ने बाइक छीनकर धमकी दी कि और पैसे नहीं देगा को वह समाज में यह बात बताकर उसकी बेईज्जती करेगा। थाना माडल टाउन में सतीश की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments