Saturday, May 30, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस लाइन स्थित ज्यूडिशियल मालखाना में रखी एनडीपीएस एक्ट मामलों में बरामद केस प्रॉपर्टी चेक करने उपरांत की गई सील.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 19, 2025 Tags: , , , , ,

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, करनाल मंडल, करनाल एडीजीपी डॉ० एम. रवि किरण आईपीएस पहुंचे पानीपत

BOL PANIPAT : 19 सितंबर 2025, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) करनाल मंडल, करनाल डॉ० एम. रवि किरण आईपीएस शुक्रवार को पानीपत पहुंचे। इस दौरान पुलिस लाइन स्थित जुडिशियल मालखाना में रखी एनडीपीएस एक्ट मामलों में बरामद केस प्रॉपर्टी उनके द्वारा चेक करने उपरांत सील की गई।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि पानीपत पुलिस द्वारा 67 मामलों में बरामद किया गया नशा जिसमें गांजा, चरस, हेरोइन, स्मैक, चूरा पोस्त, अफीम व इंजेक्शन शामिल है, को नष्ट किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, करनाल मडंल, करनाल एडीजीपी डॉ० एम. रवि किरण द्वारा पुलिस लाइन स्थित जुडिशियल मालखाना की जांच की गई है। इस दौरान मालखाने में सुरक्षित रखे गए माल मुकदमें का रजिस्टर में अंकित मद अनुसार मिलान किया गया।
उक्त एनडीपीएस के सभी मामले माननीय न्यायाय में विचाराधीन चल रहे है। इनके नमूने सुरक्षित रखने उपरांत माल मुकदमा को नियमानुसार कार्रवाई दौरान नष्ट किया जाना है जांच प्रक्रिया उपरांत मुख्य मालखाना कक्ष के लॉक को एडीजीपी डॉ० एम. रवि किरण द्वारा सील कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि उक्त नशे को ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा आगामी दिनों करनाल के गांव बजीदा जाटान स्थित वेस्टेज फैक्ट्री में शीघ्र ही नियमानुसार कार्रवाई अंतर्गत नष्ट किया जाना है। इनमें एनडीपीएस एक्ट के 13 मामलों में अफीम जब्त की गई है, इसकी भी जांच कर सील लगाई गई। नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया के तहत उक्त अफीम नीमच भेजी जाएगी।

इस दौरान डीएसपी समालखा नरेंद्र कादियान, लाइन ऑफिसर इंस्पेक्टर सत्यवान, एडीजीपी रीडर एसआई सुभाष, एसपी रीडर एएसआई सुभाष, थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल, मालखाना इंचार्ज एएसआई जावेद व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Comments