Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत में ‘रनफिनिटी क्लब’ का पहला रन, युवाओं का उमड़ा उत्साह 

By LALIT SHARMA , in SPORTS , at September 30, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT । रविवार को पानीपत ने मेट्रो शहरों की तर्ज पर फिटनेस और सामाजिक मेलजोल की नई मिसाल पेश की।  एन.वी. आर्चरी अकादमी से शुरू होकर वहीं समाप्त हुए रनफिनिटी क्लब के पहले रन में लगभग 80 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस अवसर पर 3 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई। 

सुबह पांच बजे से ही प्रतिभागियों का जुटना शुरू हो गया था और जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ा, युवाओं का जोश देखने लायक था। दौड़ के साथ-साथ टग ऑफ वॉर, रेस प्रतियोगिता और आर्चरी सेशन का भी आयोजन किया गया, जिस ने  प्रतिभागियों का उत्साह और बढ़ा दिया। 

आयोजकों ने बताया कि जैसे दिल्ली, मुंबई और अन्य मेट्रो शहरों में रन क्लब आयोजित होते हैं, वैसे ही अब पानीपत ने भी इस परंपरा की शुरुआत की है। रनफिनिटी क्लब का उद्देश्य तीन बातों पर केंद्रित है — फिटनेस, स्वास्थ्य और सामाजिक मेल-जोल। उनका कहना है कि इस तरह के आयोजन से न केवल युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिलती है, बल्कि शहरवासियों को एक साझा मंच भी मिलता है। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को मेडल प्रदान किए गए और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। प्रतिभागियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन पानीपत में फिटनेस  की नई परंपरा को जन्म देंगे।

Comments