Saturday, July 18, 2026
Newspaper and Magzine


सही निवेश व्यक्तिगत जीवन को सुरक्षित बनाता है : डॉ. शशि प्रभा मलिक

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 1, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में में 29 और 30 सितंबर को कॉमर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित वित्तीय शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम SEBI और NISM के ‘कोना कोना शिक्षा’ इनिशिएटिव के अंतर्गत हुआ और इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता और निवेश के विभिन्न पहलुओं के बारे में शिक्षित करना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को निवेश, शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड्स, जोखिम प्रबंधन और डिजिटल निवेश सुरक्षा के विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में वित्तीय निर्णय लेना हर छात्र के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को बजट बनाने, बचत और दीर्घकालिक निवेश की योजना बनाने की प्रेरणा दी। डॉ. मलिक ने बताया कि सही निवेश न केवल व्यक्तिगत जीवन को सुरक्षित बनाता है, बल्कि समाज और देश की अर्थव्यवस्था में भी सकारात्मक बदलाव लाता है। उन्होंने SEBI और NISM के प्रयासों की सराहना की और आयोजकों व अतिथियों का धन्यवाद किया।

उपप्राचार्या डॉ. किरण मदान ने कहा कि वित्तीय साक्षरता प्रत्येक  विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है और वित्तीय लक्ष्य प्राप्त करने में मददगार है |

कॉमर्स और मैनेजमेंट विभाग के वरिष्ठ अध्यापक प्रो. अजयपाल सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए  कहा कि वित्तीय निर्णय केवल धन के विषय नहीं हैं, बल्कि यह जीवन की योजनाओं को सशक्त बनाने का माध्यम भी हैं। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे जोखिम और रिटर्न के बीच संतुलन समझें, निवेश में विविधता अपनाएं और कर-कुशल निवेश विकल्पों पर ध्यान दें। उन्होंने आपातकालीन निधि, नियमित निवेश और डिजिटल वित्तीय सुरक्षा के महत्व पर भी जोर दिया और कहा कि आज का छात्र वित्तीय रूप से जागरूक और स्मार्ट होना चाहिए।

मुख्य अतिथि डॉ. अरुण पुनिया, जो कि SEBI के सिक्योरिटी मार्केट ट्रेनर हैं, उन्होंने विद्यार्थियों को निवेश के बुनियादी तत्वों, शेयर बाजार की कार्यप्रणाली और म्यूचुअल फंड्स के महत्व पर व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया। डॉ. पुनिया ने कहा कि छोटे-छोटे निवेश आज की कमाई को भविष्य में बड़ा लाभ दे सकते हैं और सही समय पर सही निवेश करना हर छात्र के लिए आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को डिजिटल ट्रेडिंग, KYC और पंजीकृत प्लेटफॉर्म्स के इस्तेमाल के बारे में भी सावधान किया और विद्यार्थियों को सवाल पूछने और सीखने के लिए प्रोत्साहित किया।

 इस दौरान कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर्स, प्रो. अजय पाल, प्रो. माधवी और डॉ. ज्योति ने  महत्वपूर्ण योगदान दिया  और   कहा कि वित्तीय जानकारी धोखाधड़ी से सुरक्षा प्रदान करती है । कार्यक्रम के सुचारू संचालन और व्यवस्थाओं में प्रो. जागृति और प्रो. आंचल बत्तरा  का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन प्रो. आंचल बत्तरा ने किया।

दो दिवसीय इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई और अंत में उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रो. राजेश बाला, प्रो. साक्षी  मुंजाल, प्रो. करुणा सचदेवा, प्रो. रीना रानी, प्रो. रुचिका बत्रा,  प्रो. मनीत कौर, प्रो. आकांक्षा,  प्रो. अन्नू, प्रो. रूबी आदि मौजूद रहे । नॉन टीचिंग से टिंकू और गणेश का भी सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम का समापन उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ हुआ। यह वित्तीय शिक्षा कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक साबित हुआ और इससे लगभग 100  विद्यार्थी लाभान्वित हुए।

Comments