Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जिला युवा महोत्सव में युवाओं को मिलेगा अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका: उपायुक्त डॉक्टर वीरेन्द्र  कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 24, 2025 Tags: , , , ,

-नवंबर के पहले पखवाड़े तक होगा आयोजन की संभावना

-इच्छुक विद्यार्थी व युवा आईटीआई में कर सकते हैं पंजीकरण

-आयु सीमा निर्धारित 15 से 29 वर्ष

BOL PANIPAT : , 24 अक्तूबर। जिला युवा महोत्सव 2025 के आयोजन को सफलता पूर्वक करवाने को लेकर जिला सचिवालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त डॉक्टर वीरेन्द्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उपायुक्त ने विभाग के अधिकारियों को इस जिला महोत्सव को बेहतरीन तरीके से करने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी।

  उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि यह महोत्सव युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग, हरियाणा सरकार के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा, हमारे युवा ही हरियाणा की असली ताकत हैं। इस तरह के आयोजन न केवल युवाओं को अपनी क्षमता पहचानने का अवसर देते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मकता और एकता का संदेश भी फैलाते हैं।

    डॉ. दहिया ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में प्रतिभा, सृजनात्मकता और लोक संस्कृति के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। इसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं।

    आईटीआई के प्राचार्य डॉ कृष्ण ने बताया कि महोत्सव में समूह लोक नृत्य, समूह लोक गीत, कहानी कहना, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, कविता लेखन, लोक वाद्य यंत्र (एकल एवं समूह) जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। इसके साथ ही राज्य की लोक कला, लोक नृत्य प्रस्तुतियां और विज्ञान मेला भी विशेष आकर्षण रहेंगे।

उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित समय तक आवेदन जमा कर सकते हैं। उन्होंने जिले के युवाओं से अपील की कि वे बढ़-चढक़र हिस्सा लें और अपनी कला, संस्कृति एवं प्रतिभा का प्रदर्शन करें। इस मौके पर प्राचार्य कृष्ण कुमार, पॉलीटेक्निकल संस्थान के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, प्रोफेसर योगिता, निरीक्षक राजेंद्र, ग्रुप इवेंट मोनिका, दीपक शर्मा अप्रेंटिस इंप्लीमेंट आदि मौजूद रहे।

Comments