Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार. चाकू बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 25, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 25 अक्तूबर 2025, सीआईए वन पुलिस की टीम ने काबड़ी रोड फ्लाई ओवर पूल के पास गांधी कॉलोनी हाल अर्जुन नगर निवासी अभिजीत पर चाकू से जानलेवा हमला करने के एक आरोपी को शुक्रवार शाम को राम स्वरूप चौक के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गंगाराम कॉलोनी निवासी सूरज उर्फ गंजा के रूप में हुई है।

सीआईए वन कार्यकारी प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने फरार अपने दो साथी आरोपियों साजिद व अंकित के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया अभिजीत पैसों के लेने देन को लेकर उसकी बेइज्जती कर रहा था। इसकी रंजिश रखते हुए उसने अपने दोस्त साजिद व अंकित के साथ मिलकर साजिश रची और 16 अक्तूबर को अभिजीत को काबड़ी रोड फ्लाई ओवर पूल के पास बुलाकर तीनों ने मिलकर उस पर चाकू से हमला करने की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपी सूरज उर्फ गंजा के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर शनिवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

यह है मामला:

थाना पुराना औद्योगिक में गांधी कॉलोनी हाल अर्जुन नगर निवासी अभिजीत पुत्र सीताराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उससे गंगाराम कॉलोनी निवासी दोस्त सूरज ने 10 हजार रूपए उधार लिए थे। पैसे वापिस मांगने पर सुरज अकड़ दिखाकर धमकी देता था। 16 अक्तूबर को वह अपने दोस्त सुनील के साथ बाइक पर रामलाल चौक के पास था। तभी सूरज का उसके पास फोन आया और काबड़ी रोड पूल के पास आने के लिए कहा। वह सुनील के साथ काबड़ी रोड पूल के पास पहुंचे तो सामने सूरज अपने दोस्त साजिद व अंकित के साथ खड़ा दिखाई दिया। उसने पास जाकर बाइक रोक दी। बाइक से नीचे उतरते ही सूरज के दोस्त साजिद व अंकित ने उसे पकड़ लिया और गाली गलौच करते हुए सूरज ने जांन से मारने की नीयत से धारदार हथियार से उस पर वार किए। उसकी गर्दन से उपर व गाल पर वार किए। दोस्त सुनील व हन्नी उसको इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहा डॉक्टर ने इलाज के लिए उसे कल्पना चावला मेडिकल करनाल के लिए रैफर कर दिया। परिजनों ने उसको करनाल में प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया। थाना पुराना औद्योगिक में अभिजीत की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments