Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जलालपुर में इनोवेशन की लहर

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE EDUCATIONAL , at October 31, 2025 Tags: , , , ,

-एआईसीटीई आइडिया लैब टीम ने विद्यार्थियों को सिखाए विज्ञान और नवाचार के नए गुर

BOL PANIPAT , 31 अक्टूबर। जलालपुर स्थित पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को साइंस एंड इनोवेशन थीम पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का सफल समापन हुआ। इस कार्यशाला का आयोजन विद्यालय के विज्ञान संकाय द्वारा प्रवक्ता (रसायन विज्ञान) डा. हितेश चंद शर्मा के समन्वय से किया गया।

    कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार रावल ने किया। कार्यक्रम में पाईट कॉलेज की एआईसीटीई आइडिया लैब टीम के विशेषज्ञ प्रो. दीपक और अंकुर का स्वागत भव्य स्वागत किया।

    उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार के माध्यम से अपने कौशल को निखारने तथा थ्री-डी प्रिंटिंग जैसी आधुनिक तकनीकों से आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। डा. शर्मा ने कहा कि बच्चे नवाचार के माध्यम से खिलौना उद्योग जैसे क्षेत्रों में भी क्रांति ला सकते हैं। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को स्मार्ट डस्टबिन और होम ऑटोमेशन जैसे डिजिटल मॉडल्स के जरिये प्रेरित किया तथा उन्हें आधुनिक तकनीकी प्रयोगों की जानकारी दी।

  इस अवसर पर डिप्टी डा. पवन खुराना, प्रवक्ता जय भगवान, ज्ञानेंद्र कटारिया और सतीश बेनीवाल ने भी विज्ञान और नवाचार पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य विनोद कुमार रावल ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में क्रिएटिव थिंकिंग और इनोवेशन स्किल्स के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। कार्यशाला में लखन, बिजेंद्र, काफी, आरोशी, एलिना, अदिति, सोनिका सहित कई विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Comments